आज पृथ्वी के करीब आ रहे क्षुद्रग्रह! एक एस्टराॅयड की साइज है 290 फीट

वाशिंगटन। अंतरिक्ष में घूमते एस्टरॉयड यानी क्षुद्रग्रह ग्रहों के निर्माण के दौरान शेष रह गए टुकड़े होते हैं, जो लगातार अपनी कक्षा में घूमते रहते…

Asteroids coming closer to Earth today! The size of an asteroid is 290 feet

वाशिंगटन। अंतरिक्ष में घूमते एस्टरॉयड यानी क्षुद्रग्रह ग्रहों के निर्माण के दौरान शेष रह गए टुकड़े होते हैं, जो लगातार अपनी कक्षा में घूमते रहते हैं। कई बार ये एस्टरॉयड बहुत बड़े आकार के हो सकते हैं जो धरती पर गिरें तो तबाही ला सकते हैं। नासा ने ऐसे ही 2 बड़े एस्टरॉयड के रविवार को धरती के पास आने का अलर्ट जारी किया है। 

इनमें से एक 2023 एचटी6 नाम का एस्टरॉयड रविवार को पृथ्वी के करीब से होकर गुजरने वाला है। इसे एस्टरॉयड निओ भी कहा जाता है। यह 67 फीट बड़ा उल्का पिंड है। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी 1,230,000 किमी रह जाएगी। 

एक ओर आफत बढ़ रही धरती की तरफ 

एक और बड़ी आफत धरती की ओर बढ़ रही है। यह 2023 एचपी1 नाम का एस्टरॉयड है जो साइज में 290 फीट का है। इसकी स्पीड 41868 किमी प्रतिघंटा बताई गई है। यह किसी बड़ी बिल्डिंग के जितने साइज का है, जो खतरनाक हो सकता है। क्योंकि 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड का धरती के करीब आना खतरनाक माना जाता है। 

ऐसे एस्टरॉयड पृथ्वी के बड़े हिस्से पर तबाही ला सकते हैं। इसलिए नासा ने खास अलर्ट जारी किया है। जब यह धरती के सबसे करीब होगा तो इसकी दूरी 6,130,000 किमी रह जाएगी।

नासा करती है ट्रैक 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड ट्रैक करती रहती है। इन दिनों पृथ्वी की ओर लगातार कई एस्टरॉयड आने की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में ये दोनों ही एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरनाक हो सकते हैं। हालांकि, किसी उल्का पिंड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना नासा की ओर से जारी नहीं की गई है। वैसे, इनकी दिशा बहुत तेजी से बदल सकती है और गुरुत्वाकर्षण के कारण यह धरती की सतह से टकराने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं।

(Also Read- दुनिया का पहला ऐसा ऑपरेशन, डॉक्टरों ने मां के पेट में की बच्चे की सर्जरी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *