हमेशा के लिए पाकिस्तान में रहेगी भारत की अंजू!, ISI के इशारे पर बढ़ा वीजा

पाकिस्तान ने भारतीय महिला अंजू वीजा बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि अंजू का इरादा अब हमेशा के लिए पाकिस्तान में ही बसने का है। दो बच्चों की मां अंजू जुलाई में भारत से पाकिस्तान गई थी।

anju will remain in pakistan | Sach Bedhadak

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारतीय महिला अंजू वीजा बढ़ा दिया है। कहा जा रहा है कि अंजू का इरादा अब हमेशा के लिए पाकिस्तान में ही बसने का है। दो बच्चों की मां अंजू जुलाई में भारत से पाकिस्तान गई थी। उसने इस्लाम धर्म अपना फातिमा बन गई है। 34 वर्षीय अंजू ने इस्लाम स्वीकार कर 25 जुलाई को खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर जिले में 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्ला से शादी कर ली थी। अंजू को पिछले हफ्ते इस्लामाबाद में नसरुल्ला के साथ देखा गया था, जबकि वीजा शर्तों के मुताबिक वह केवल अपर दीर जिले में ही यात्रा कर सकती थी। उसका वीजा आईएसआई के शारे पर बढ़ा है। पाक और भारत एक- दूसरे देश से आने वाले लोगों को कुछ खास शहरों में आवाजाही से प्रतिबंधित करते हैं। अंजू को केवल ऊपरी दीर जिले के लिए एक महीने का वीजा जारी किया गया था।

यह खबर भी पढ़ें:-तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में बुरी तरह फंसे इमरान खान, तीन साल कैद की सजा, एक लाख जुर्माना

अभी दो महीने बढ़ाया गया वीजा

अंजू का वीजा दो महीने के लिए बढ़ा दिया गया है और वह पाकिस्तान में ही रहेगी। अंजू औपचारिक तौर पर वीजा लेकर पाकिस्तान गई थी। उसका वीजा 20 अगस्त को खत्म हो रहा था और उसे सिर्फ अपर दीर में ही रहने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन नसरुल्ला के साथ जब अंजू इस्लामाबाद पहुंची इस बात को लेकर अंदाजा लगाया जाने लगा कि शायद दोनों वीजा स्तार के लिए आए हैं। अंजू का वीजा बढ़ाया जा चुका है। नसरुल्ला ने मीडिया को बताया, “फातिमा (अंजू) का वीजा शुरू में दो महीने के लिए बढ़ाया गया है और उम्मीद है कि बाद में उसे एक साल का वीजा दिया जाएगा। तब फातिमा यहां स्थाई रूप से रहने की योजना बनाएगी।”

यह खबर भी पढ़ें:-45 दिन में मिलेगा सहारा में फंसा पैसा, कैसे करना है पोर्टल पर अप्लाई, क्या लगेगी फीस? सबकुछ यहां जानें

अंजू के बच्चों को दें पाक आने की अनुमति

नसरुल्ला ने यह भी कहा कि वह चाहता है कि भारत सरकार अंजू के 15 साल से कम उम्र के दोनों बच्चों को पाक जाने और अपनी मां के साथ रहने की अनुमति दे। नसरुल्ला ने अंजू के भारत लौटने और अपने बच्चों को वहां देखने की संभावना से इनकार कर दिया। उसने कहा, “आपको खुद ही सोचना चाहिए कि अगर अंजू भारत वापस चली गई तो उसके साथ क्या या जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *