VIDEO: कमरे की खिड़की से पेड़ पर दिखा ‘भूत’!…इतनी डरी कि पूरी रात महिला पढ़ती रही हनुमान चालीसा

पेड़ पर महिला को दिखा ‘भूत’… डर के मारे रातभर पढ़ती रही हनुमान चालीसा, सुबह उठकर देखा तो हुई हैरान…

Untitled Design 8 | Sach Bedhadak

जयपुर। कहते हैं भूत और पेड़ का अटूट रिश्ता होता है। बचपन में हमसभी ने पेड़ों के आसपास भूत-प्रेतों के मंडराने की कहानियां सुनी हैं। इंटरनेट पर भूतों के बहुत से वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। इसी तरह का एक किस्सा इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। जहां एक महिला ने रात में अचानक अपनी बालकनी से पेड़ पर लटके एक ‘भूत’ को देख लिया।

जिससे डर कर वह रातभर हनुमान चालीसा पढ़ने लगी। सुबह जब वह वापस से बालकनी में गई तो नजार देखकर हैरान हो गई। उसने देखा कि वहां कोई भूत नहीं था, बल्कि एक नाइटी सूख रही थी। महिला ने अपने साथ घटी इस घटना का जिक्र एक वीडियो के जरिए किया है।

महिला ने नाइटी को समझ लिया भूत…

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला कहती है कि रात को उसे नींद आ रही थी। वह घूमने के लिए बालकनी में गई, लेकिन वहां पहुंचते ही उसके होश फाख्ता हो गए। वहीं खड़े-खड़े उसने देखा कि उसके घर के सामने पेड़ की शाखा पर एक अजीब सी चीज लटकी हुई है।

इसे देखने के बाद वह महिला डर गई, उसे लगा कि यह किसी की आत्मा है। वह डर के मारे अंदर भाग गई। अगले दिन, वह बाहर आई और उसे अपना देखा की पेड़ की शाखा पर एक नाइटी लटकी दिखी, जिसे उनसे भूत समझ लिया। यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

यह खबर भी पढ़ें:- जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को बुरी तरह से पीटा, महिलाओं ने भी लाठी-डंडों से की मारपीट, देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफार्म के एक्स अकाउंट पर संजय रैसवाल नाम के यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में महिला ने अपना अनुभव शेयर किया है। महिला की मानें तो उसे रात में नींद नहीं आ रही थी। उसने कुछ देर बालकनी में घूमने का फैसला किया है। तभी वह बालकनी में चली गई, लेकिन वहां उन्होंने जो दृश्य देखा उसे देखकर वह हैरान हो गई हैं।

डर के मारे पढ़ी हनुमान चालीसा…

महिला ने कहा बालकनी के सामने पेड़ पर उसे भूत दिखाई दिया। जिसके बाद 10-15 बार हनुमान चालीसा पढ़ी होगी। इस कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सुबह वह हिम्मत करके बालकनी में गई। लेकिन वहां उसने जो दृश्य देखा उसे देखकर उसकी हंसी छूट गई। उसे बीती रात को घटी घटना पर बहुत गुस्सा भी आया। इसके बाद महिला ने अपना अनुभव बताया। महिला ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

वीडियो में महिला कहती हुई नजर आ रही है कि एक महिला ने अपनी नाइटी को अजीब तरह से सूखा रखा है। उन्होंने नाइटी पर हैंगर लगाया और उसे पेड़ पर लटका दिया। रात में महिला को सिर्फ नाइटी दिखी, हैंगर नहीं। ऐसे में महिला को लगा कि ये कोई भूत है। वीडियो में महिला ने पूछा कि क्या कोई इस तरह नाइटी सुखाता है।

यह खबर भी पढ़ें:- युवक को अपने ही बर्थडे पर डांस करना पड़ा भारी, नशे में कर बैठा बड़ी गलती, पहुंच गया अस्पताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *