युवक ने काजल से बनाई महिला, वीडियो देखकर लोग हुए हैरान, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। सोशल मीडिया के जरिए बहुत से…

New Project 2023 04 22T163214.238 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां लोग अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। सोशल मीडिया के जरिए बहुत से लोग रातोंरात स्टार बन गए हैं। वहीं इन दिनों एक व्यक्ति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग इस युवक के हुनर की तारीफ कर रहे है।

इंटरनेट की दुनिया में इस युवक का वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है, जिसमें वह युवक काजल से लड़की बना रहा हैं।दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Chaudhary Track) का गाना ‘तेरी आंख का यो काजल…’ पर काजल लिखकर पेंटिंग बना रहा है।

युवक सबसे पहले चॉक से ब्लैकबोर्ड पर काजल लिखता है। इसके बाद जैसे-जैसे वह युवक काजल लिखकर कुछ बनाना शुरू कर करता है। इसके बाद देखते ही देखते वह युवक एक महिला की खूबसूरत पेंटिंग बना देता है। सोशल मीडिया पर युवक के हुनर को देखकर यूजर्स तारीफ कर रहे है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म के इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शरद आर्ट4यू नाम से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 68 लाख से ज्यादा लोगों देख चुके है। वहीं 1.60 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *