बच्चे ने मछली पकड़ने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देखकर लोग हुए हैरान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रोजाना लाखों वीडियो पोस्ट होते है। उनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते है, जिन्हें देखने के बाद लोगों को हैरानी…

New Project 2023 04 30T174603.411 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर रोजाना लाखों वीडियो पोस्ट होते है। उनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते है, जिन्हें देखने के बाद लोगों को हैरानी होती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे के काम को देखकर लोग हैरान रह गए है।

दरअसल, कुछ लोग मछली पकड़ने के काम को बहुत आसान समझते है, लेकिन ये काम जितना आसान है उससे कहीं ज्यादा उसे करना मुश्किल है। लोग एक मछली पकड़नें में के लिए कभी-कभी कुछ समय लगा है तो कभी पूरे-पूरे दिन में एक भी मछली नहीं पकड़ पाते है। वहीं एक बच्चे ने मछली पकड़ने के लिए ऐसा दिमाग लगाया कि उसके जाल में एक नहीं बल्कि दो मछलियां फंस गई।

(यह खबर भी पढ़ें:-युवक ने ऑटो को बनाया Wagon R, वीडियो देखकर लोगों ने कहा-पूरा हो गया कार का सपना)

आमतौर पर देखा जाता है कि लोग नदी या तालाब में मछली पकड़ने के कांटा डाल कर घंटों इंतजार करते हैं। कई बार मछली के ज्यादा जोर लगाने पर तार हाथ से छूट जाता है, जिसके कारण मछली पकड़ने में असफलता हाथ लगती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए वीडियो में दिख रहे बच्चे ने एक अनोखा जुगाड़ लगाया है। इस बच्चे ने देशी जुगाड़ की मदद से कुछ की मिंटों में बड़े आराम से दो मछलियां पकड़ ली। छोटे बच्चे का मछली पकड़ने का वीडियो देखकर यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।

वायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया जा रहा है। जिसे ट्विटर पर द बेस्ट नाम के एक पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में एक बच्चा तालाब के पास आकर अपने देशी जुगाड़ को फिट करता है। फिर वह कांटे में आटे की लोई को लगाता है और पानी में फेंक देता है। जिसके बाद वह मछली के पकड़ने का इंतजार करता है।

(यह खबर भी पढ़ें:-महिला ने बिसलेरी पर बनाया ऐसा वीडियो, लोग बोले फ्री में हो गया विज्ञापन, वीडियो वायरल)

कुछ की समय में मछली के फंसते ही वह अपने जुगाड़ से आसानी से घुमा कर मछली को तालाब से बाहर खींच लाता है। वीडियो में बच्चे का जुगाड़ देख कई यूजर्स का दिमाग चकरा गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर 2.4 मिलियन तकरीबन 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *