‘मुझे मेरी पत्नी की भाषा पसंद नहीं है…’शादी के 10 महीने में पति ने तोड़ा नाता, पत्नी बोली- दूसरी महिला पसंद

आगरा। आमतौर पर पति-पत्नी के बीच झगड़े होने के कई कारण सुनने को मिलते है। इनमें से कई ऐसे कारण होते है जिनके चलते दोनों…

Relationship broken | Sach Bedhadak

आगरा। आमतौर पर पति-पत्नी के बीच झगड़े होने के कई कारण सुनने को मिलते है। इनमें से कई ऐसे कारण होते है जिनके चलते दोनों तलाक ले लेते है। लेकिन उत्तरप्रदेश के आगरा में अजीबोगरीब मामला सानमे आया है। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक पति ने शिकायत दी है कि उसे पत्नी की भाषा पसंद नहीं है। पत्नी कुछ भी पूछे तो वह झगड़ा करने लगता है। पत्नी का कहना है कि उसके पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। इस वजह से बात नहीं करता और संबंध खत्म कर दिए।

रविवार को महिला परिवार परामर्श केंद्र पहुंची। उसने अपने पति पर यह आरोप लगाए। वहीं, पति ने पत्नी पर गलत भाषा बोलने के आरोप लगाए। दोनों के इस मामले को लेकर समझौता नहीं हो सका। परिवार परामर्श केंद्र उन्हें अगली तारीख दे दी गई है।

10 महीने पहले हुई थी शादी…

जानकारी के अनुसार, दोनों पति-पत्नी रविवार सुबह आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे। 10 महीने पहले कमला नगर क्षेत्र की युवती की शादी वाराणसी के एक युवक के साथ हुई थी। महिला का पति एक कंपनी में सीए है। पिछले 6 महीने से दोनों में विवाद चल रहा है। युवती 2 महीने से पीहर में है।

महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलर को बताया कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इस वजह से उससे पत्नी से संबंध तोड़ दिए। उसका पति ज्यादातर समय मोबाइल में व्यस्त रहता है। कुछ पूछो तो झगड़ा करने लगता है। ससुराल वाले भी उसका साथ देते हैं। पति का कहना है कि पत्नी गलत भाषा बोलती है जो उसको पसंद नहीं है। वह अपनी भाषा में सुधार करे। मेरे किसी महिला से कोई संबंध नही हैं।

काउंसिलर ने दी अगली तारीख…

काउंसिलर अमित गौड़ ने बताया कि मामले समझौता न होने के कारण अगली तारीख दे दी है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी इतुल चौधरी ने बताया रविवार को 135 जोड़े बुलाए गए थे। 50 जोड़े उपस्थित हुए। 19 में समझौता हो गया। 8 में एफआईआर के आदेश दे दिए। अन्य को अगली तारीख दे दी गई है।