नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर शेयर की पोस्ट, लिखा,’आप हर दिन याद आते हैं’

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद किया।

Neetu Kapoor 1 | Sach Bedhadak

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं। अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को उनकी तीसरी पुण्यतिथि पर याद किया। ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल, 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर के निधन के बाद से उनके फैंस के साथ-साथ परिवार वाले भी उन्हें याद करते हैं। रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर नीतू ने ऋषि के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। तस्वीर में कपल साथ में पोज देते हुए और मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया ‘आप हर दिन याद आते हैं।’

यह खबर भी पढ़ें:-Kangana Ranaut ने बॉलीवुड में पूरे किए 17 साल, पोस्ट शेयर कर बोलीं-‘इस पागल जीनियस को थैंक्यू’

ल्यूकेमिया से दो साल की लड़ाई के बाद ऋषि कपूर का 2020 में 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने कभी कभी, बॉबी, रफू चक्कर, चांदनी, अग्निपथ, अमर अकबर एंथनी, दो दूनी चार, नसीब, अजूबा, कपूर एंड संस, मुल्क और 102 नॉट आउट सहित कई अन्य फिल्मों में काम किया। नीतू को आखिरी बार पर्दे पर वरुण धवन, अनिल कपूर और कियारा आडवाणी के साथ जुग जग जीयो में देखा गया था।

यह खबर भी पढ़ें:-पुरानी साड़ी से ड्रेस और बालों में पर्स लगाकर बोल्ड अवतार में नजर आई Urfi Javed

फैंस ऐसे किया ऋषि कपूर को याद

एक्टर ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर नीतू कपूर के साथ-साथ एक्टर के फैंस भी उनको याद करते हुए नजर आए। कई एक्टर की पुरानी तस्वीरों को शेयर कर उनको याद कर रहे है, तो कोई ऋषि कपूर की पुरानी वीडियो शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *