मंगल पर सूर्य ग्रहण… नासा ने खींची तस्वीर

नासा के पर्सवेरेंस रोवर ने लाल ग्रह के चंद्रमा ‘फोबोस’ (Phobos) को सूर्य के सामने से गुजरते हुए कैप्‍चर कर लिया।

solar eclipse 1 | Sach Bedhadak

वॉशिंगटन। साल 2024 में कई ग्रहण देखने को मिलेंगे। चंद्र ग्रहण के साथ सूर्य ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाओं का यह साल गवाह बनेगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी के बीच आ जाए और सूर्य के प्रकाश को रोक दे। अप्रैल में अमेरिका में सूर्य ग्रहण लगेगा। लेकिन सिर्फ पृथ्वी नहीं है, जहां पर सूर्य ग्रहण लगता है। सौर मंडल के दूसरे ग्रहों पर भी इस तरह का ग्रहण लगता है। अमेरिका में लगने वाले सूर्य ग्रहण से पहले मंगल पर इस तरह का एक ग्रहण लगा है।

यह खबर भी पढ़ें:-कभी देखा है गर्म चांद!, बृहस्पति के ‘आईओ’ की आई नई तस्वीर

मंगल पर मौजूद नासा के पर्सीवरेंस रोवर ने इस ग्रहण को देखा है। पिछले सप्ताह नासा के पर्सीवरेंस रोवर की ओर से खींची गई तस्वीरों के टाइमलैप्स में लाल ग्रह के छोटे चंद्रमा फोबोस को सूर्य के सामने से गुजरते देखा गया, जो एक आकर्षक दृश्य बनाता है। मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर में यह रोवर 2021 में उतरा था। इसने आठ फरवरी को सूर्य के सामने से गुजरते हुए अजीब आकार वाले छोटे चंद्रमा को गुजरते देखा। नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी के इंजीनियरों ने बाद में सूर्य ग्रहण की 68 तस्वीरों को ऑनलाइन अपलोड किया।

पृथ्वी जैसा नहीं होता मंगल पर ग्रहण

रोवर के बाएं मास्टकैन-जेड कै मरा ने तस्वीर खींची। पिछले सप्ताह यह कै मरा आसमान की ओर देख रहा था, तभी इसे उल्कापिंड के आकार का फोबोस चंद्रमा दिखाई दिया। पृथ्वी की ही तरह सौरमंडल के दूसरे ग्रहों के भी चंद्रमा है, ऐसे में उन ग्रहों पर भी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लग सकता है, लेकिन सौरमंडल के ज्यादातर ग्रहों के चंद्रमा या तो बेहद छोटे हैं या फिर काफी दूर हैं, जिस कारण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं हो सकता। 8 अप्रैल को पृथ्वी पर एक पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

यह खबर भी पढ़ें:-10 लाख लोगों को मंगल पर बसाएंगे मस्क, पेश किया पूरा खाका