शादी में दुल्हन की हरकत देखकर सब हुए परेशान, लड़की वालों ने संभाली बात, वीडियो वायरल…

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर शादियों के एक से बढ़कर एक कई मजेदार वीडियो देखने को मिल रहे है। सोशल मीडिया भी दूल्हा-दुल्हन के वीडियो…

New Project 2023 05 17T172515.287 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर शादियों के एक से बढ़कर एक कई मजेदार वीडियो देखने को मिल रहे है। सोशल मीडिया भी दूल्हा-दुल्हन के वीडियो देखकर कभी खुशी तो कभी हैरानी होती है। लोग इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। वहीं शादी के दौरान कुछ ऐसी भी घटना होती है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी भी होती है। इन दिनों दूल्हा-दुल्हन की शादी का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे जिसने भी देखा वो दंग रह गया।

शादी के दौरान स्टेज पर दुल्हन ने ऐसी अजीबोगरीब हरकत की जिसे देख शादी में शामिल हुए बारातियों के साथ ही हर कोई दंग रह गया। वीडियो को देख यूजर्स के लिए इस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। वीडियो में दुल्हन को वरमाला पहनाते समय अचानक से कुछ ऐसा होता है, वहां खड़े सब लोग डर जाते है। स्टेज पर वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन अपनी जगह पर खड़े-खड़े पूरी तरह घूम जाती है।

दुल्हन की हरकतों से दूल्हा दंग…

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया गया है। जिसे इंस्टाग्राम पर wedding_memories3 नाम से शेयर किया है। वीडियो में दूल्हा-दुल्हन जैसे एक-दूसरे को जैसे ही वरमाला पहनाते हैं, अचानक ही दुल्हन पीछे की ओर देखते हुए घूमने लगती है। जिसे देख हर कोई हक्का-बक्का रह जाता है। उसी दौरान दुल्हन पक्ष की महिला वहां आकर उसे पकड़ लेती हैं।

यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रिया…

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 2 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। वीडियो को देख एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा ‘भूत लग गया’। वहीं एक यूजर ने लिखा कि शायद दुल्हन को अपना दूल्हा पसंद नहीं आया, इसलिए वह ऐसा कर रही है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि दुल्हन को मिर्गी का दौरा पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा है कि मिर्गी का दौरा आते समय हाथ और पैर घूम जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *