‘ना पानी, ना बिजली…हम तो पहले से ही चांद पर’ चंद्रयान-3 पर पाकिस्तान से आया ऐसा रिएक्शन

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद एक पाकिस्तानी युवक ने अपनी ही सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम तो पहले से ही चांद पर है।

Pakistani man

Chandrayaan-3 : नई दिल्ली। इसरो ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ से लैस लैंडर मॉड्यूल की ‘सॉफ्ट लैंडिग’ कराने में सफलता हासिल की। भारत के चंद्रयान-3 की कामयाबी की दुनिया तारीफ कर रही है। लेकिन, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद एक पाकिस्तानी युवक ने अपनी ही सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हम तो पहले से ही चांद पर है।

साथ ही बिजली-पानी का रोना रो रहा है। इस पाकिस्तानी युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में चंद्रयान-3 की सफलता के सवाल पर पाकिस्तानी युवक हंसते हुए अपने ही देश की खामियां बयां कर रहा है। वो कहता है कि भारत तो पैसे लगाकर चांद पर जा रहा है, लेकिन हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं। आपको नहीं पता?

सवाल पूछने वाला शख्स कहता है, ‘नहीं। हम तो चांद पर नहीं रह रहे। इस पर वह युवक कहता है कि चांद पर पानी नहीं है? इधर भी नहीं है. वहां गैस है? इधर भी नहीं है. वहां बिजली है? यहां भी देखें लाइट नहीं है यहां भी।

बता दें कि चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान ने चांद पर चहलकदमी शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह इसरो ने इसकी पुष्टि की है। चंद्रयान-3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को 3 बजकर 35 मिनट पर लॉन्च हुआ था। 41 दिन बाद चंद्रयान-3 ने चांद के सबसे जटिल भाग पर 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसके साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया, क्यों कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। अब भारत 14 दिन तक प्रज्ञान रोवर के जरिए चंद्रमा के बारे में जानकारी जुटाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:-Chandrayaan-3 : लैंडर से निकला रोवर, चांद पर कर रहा चहल-कदमी, मून मिशन के 14 दिन बेहद खास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *