लड़की ने प्यार के लिए तोड़ी मजहब की दीवार, हिंदू लड़के से शादी के लिए रुबीना बनी रूबी

बहराइच। एक कहावत है कि प्यार अंधा होता है। प्यार वो प्रेम है जो कहीं भी कभी भी किसी भी हो जाता है। प्यार का…

New Project 2023 06 09T155418.505 | Sach Bedhadak

बहराइच। एक कहावत है कि प्यार अंधा होता है। प्यार वो प्रेम है जो कहीं भी कभी भी किसी भी हो जाता है। प्यार का कोई मजहब नहीं होता, प्यार के खातिर लोग मजहब की दीवारें तोड़ अपने साथी को पाने की हर कोशिश करते हैं। यूपी के बहहराइच से एक मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है। जिसमें एक मुस्लिम लड़की अपने प्यार के लिए रूबिया से रूबी बन गई। रूबिया से रूबी बनी लड़की ने हिंदू प्रेमी के साथ शादी की। बहराइच जिले के शिवपुरा गांव की रहने वाली रुबीना ने हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार, मंदिर में अपने गांव के ही शेष कुमार अवस्थी नाम से शादी कर ली। दोनों की शादी से लड़के के परिजन बहुत खुश है। वहीं लड़की के परिजन बहुत नाराज है। हालांकि, पुलिस की सुरक्षा में दोनों की शादी बीते 6 जून को एक मंदिर में करवा दी गई है।

बता दें, रूबी और शेष दोनों ही शिवपुरा गांव के रहने वाले हैं। दोनों प्रेमी युगल पिछले 2 साल से एक दूसरे से प्रेम करते आ रहे थे। रूबी की उम्र 18 साल है और वो बैचलर की छात्रा है। वहीं शेष 21 साल का है और प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग 15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भागकर मुंबई चले गए थे।

New Project 2023 06 09T155505.127 | Sach Bedhadak

लड़की के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत…

इस बात की शिकायत लड़की पक्ष के परिवार ने पुलिस से कर दी थी। उन लोगों ने शेष के खिलाफ उनकी बेटी को भगाने का केस दर्ज करवाया था। परिवार का कहना था उनकी बेटी नाबालिग है और शेष उसको बहला फुसलाकर ले गया है। गांव में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने दोनों को मुंबई से बरामद कर लिया। उसके बाद युवती को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया। वहीं लड़के को पुलिस हिरासत में रखा गया।

New Project 2023 06 09T155526.283 | Sach Bedhadak

कोर्ट ने दोनों को दी शादी करने की परमीशन…

3 जून को दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां युवती के बयान लिए गए। वहीं लड़के भी बयान लिए गए। जिसमें दोनों ने कोर्ट में कहा कि वो शादी करना चाहते हैं। वहीं लड़की ने अपनी मार्कशीट भी दिखाई। जिससे वो बालिग साबित हो रही थी। जिसके कोर्ट ने दोनों को अपने मन से शादी करने की परमीशन दे दी। 6 जून को वकील दिनेश जायसवाल ने रूबीना के हिंदू बनने के पेपर तैयार करवाए। उसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों की शादी करवाई गई।

New Project 2023 06 09T155701.599 | Sach Bedhadak

लड़के के परिजनों ने क्या कहा…

रुबीना से रूबी अवस्थी बनी मुस्लिम युवती के ससुर कन्हैया लाल अवस्थी का कहना है कि ‘हमें धर्म से फर्क नहीं पड़ता। रुबीना से रूबी अवस्थी बन चुकी युवती अब हमारी बहू है।’ दोनों की शादी के बाद लड़के के पिता का कहना है कि वो इस शादी से बहुत खुश हैं। उनके परिवार ने रूबी के दिल से अपनाया है। उनको फर्क नहीं पड़ता है कि वो किस धर्म की है। वो अब हमारी बहू है। मेरा तो आशीर्वाद दोनों के साथ है। दोनों हमेशा साथ रहें, खुश रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *