Telangana : TDP के संस्थापक NTR की बेटी की मौत, पंखे से लटका मिला शव

Telangana : तेलुगुदेशम पार्टी यानी TDP के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव (NTR) की बेटी उमा माहेश्वरी ने आज सुसाइड कर लिया। वे 52…

uma 2 | Sach Bedhadak

Telangana : तेलुगुदेशम पार्टी यानी TDP के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव (NTR) की बेटी उमा माहेश्वरी ने आज सुसाइड कर लिया। वे 52 साल की थीं। उनका शव हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में उनके घर पर पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ओस्मामनिया हॉस्पिटल भेज दिया है। वहीं 0खबर मिलते ही आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश तुरंत उमा के घर पहुंचे। उमा चंद्रबाबू की साली थीं। चंद्रबाबू की शादी NTR की एक अन्य बेटी नारा भुवनेश्वरी से हुई थी।

इस मामले में पुलिस ने CRPC की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया। क्योंकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या नहीं? फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। दूसरी तरफ जुबली हिल्स के पुलिसस अधिकारी राजशेखर रेड्डी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार उमा खराब स्वास्थ्य के चलते अवसाद में थीं।

NTR के 12 बच्चों में सबसे छोटी थीं उमा

बता दें कि उमा माहेश्वरी TDP के संस्थापक NTR के 12 बच्चों में सबसे छोटी थीं। उनके पिता वहीं उमा के निधन से पूरा NTR परिवार शोक में है। वहीं विदेश में मौजूद जूनियर NTR को उमा माहेश्वरी की मौत की जानकारी मिली। खबर मिली है कि जल्द ही वे भी तेलंगाना पहुंचेगे। फिलहाल उमा माहेश्वरी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए घर पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *