स्मार्टफोन से सस्ता यह है स्कूटर दमदार फीचर्स से है लैस, सिंगल चार्ज में चलता है 100KM

अगर आप भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का विचार कर रहे हैं तो Elesco का वी 1 और वी 2 आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

Elesco Scooter | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। भारत में 2 व्हीलर्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। पिछले महीने ही कई इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं। हालांकि, अभी इलेक्ट्रिक स्कूटर कुछ महंगे हैं। लेकिन अब एलेस्को (एलेस्को) ने एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है जो एप्पल के स्मार्टफोन से भी कम है। कंपनी ने कई ऐसे ई-स्कूटर डिजाइन किए हैं जो किफायती होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी हैं। हाल ही में कंपनी ने दो नए मॉडल एलेस्को वी1 और एलेस्को वी2 लॉन्च किए हैं।

यह खबर भी पढ़ें:-20 हजार रुपए में मिल रही है Honda Activa, फाइनेंस सुविधा भी, जानें कहां से खरीदे

आईफोन से भी सस्ता है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

इस ई-स्कूटर की कीमत 69,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है जबकि आईफोन 14 की कीमत 70 हजार रुपए से ज्यादा है। यह स्कूटर एक बार फूल चार्ज करने पर 80 से 100 किलोमीटर की रेंज तक चलता है। V1 और V2 दोनों को चार्ज करने में 6 से 7 घंटे का समय लगता है, लेकिन इन मॉडल्स में दमदार बैटरी दी गई है। जो यात्रियों को फास्ट चार्जिंग टाइम और लंबी रेंज देते हैं।

शानदार है इसकी स्पीड

Elesco का वी 1 और वी2 दोनों ही वेरिएंट में 2.3KWH बैटरी दी गई है। इस स्कूटर में 72V की हब मोटर दी गई है। Elesco V1 60-70 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकता है, जबकि V2 वर्जन की टॉप स्पीड 75-80 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। स्लीक मॉडल दो ग्रेडिएंट 13+2 (सिंगल राइडर) और 8+2 (सिंगल राइडर) में आते हैं। Elesco वी 1 और वी 2 दोनों का वजन 200 किलोग्राम है।

यह खबर भी पढ़ें:-लो अब महिंद्रा थार के चुकाने पड़ेंगे 1.50 लाख रुपए ज्यादा, जानिए क्यों?

जानिए स्मार्ट फीचर्स के बारे में

Elesco वी 1 और वी 2 का ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm है। दोनों एक ट्यूबलर स्टील फ्रेम, डिस्क ब्रेक और एलईडी लाइट्स समेत कई सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं। Elesco के दोनों वर्जन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, साइड स्टैंड सेंसर, कीलेस इग्निशन, LED बेस्ट स्मार्ट इंस्ट्रमेंट क्लस्टर, यूएसबी मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और मोबाइल एप्लिकेशन कंट्रोल भी मिलता है। दोनों ही स्कूटर में जीपीएस लगा हुआ है। दोनों की ही तीन साल की वारंटी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *