अंबानी और अडाणी के क्लब में शामिल हुए रणबीर कपूर, खरीदी ये महंगी SUV, जानें फीचर्स और कीमत

अभिनेता रणबीर कपूर ने रेंज रोवर के नए वैरिएंट वाली SUV खरीदी है जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह एसयूवी मुकेश अंबानी और गौतम अंडानी के पास भी है।

Ranbir kapoor 1 | Sach Bedhadak

‘ब्रह्मास्त्र’ स्टार अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) लग्जरी कारों के बड़े शौकीन हैं और उन्होंने अब अपने कलेक्शन में और एक गाड़ी शामिल कर ली है। वैसे रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट को अक्सर रेंज रोवर वोग में एक साथ देखा जाता है। अब रणबीर कपूर ने रेंज रोवर का अपग्रेड मॉडल खरीदा है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रणबीर कपूर ने हाल ही में बेलग्रेविया ग्रीन शेड में नई लैंड रोवर रेंज रोवर खरीदी है। जो एक अलग ही प्रीमियम लुक दे रही है। गौरतलब है कि रणवीर कपूर रेंज रोवर्स के फैंन हैं और उनके पास रेंज रोवर वेलार भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके गैराज में एक रेंज रोवर स्पोर्ट भी है।

यह खबर भी पढ़ें:-थमने का नाम ले रही ‘Gadar 2’ की सुनामी, 7 दिन में कमा 338.5 करोड़ रुपए, जानें गुरुवार का कलेक्शन

रेंज रोवर के फीचर्स

रणबीर कपूर की यह नई रेंज रोवर एक लंबे व्हीलबेस वाला वैरिएंट है। इस SUV के नंबर भी वीआईपी हैं। वैसे ये SUV उन सभी फीचर्स से लैस है जितनी इसकी कीमत है। रेंज रोवर में दिए जाने वाले फीचर्स की बात करें तो 35 स्पीकर, मेरिडियन साउंड सिस्टम, 13.1-इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर-सीट एंटरटेनमेंट स्क्रीन और अन्य शामिल हैं।

Ranbir kapoor | Sach Bedhadak

यह खबर भी पढ़ें:-सनी देओल का गदर मचाना पाकिस्तानियों को नहीं आया रास, रिएक्शन देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

हालांकि, रणबीर कपूर भारत के ऐसे पहले सेलिब्रेटी नहीं हैं जिन्होंने रेंज रोवर का नया मॉडल खरीदा है। इससे पहले निरमत कौर, आदित्य रॉय कपूर, सोनम कपूर, मलाइका अरोड़ा, महेश बाबू, मोहनलाल और अन्य कई लोकप्रिय अभिनेताओं के पास भी रेंज रोवर के नए मॉडल की SUV है। भारत के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के पास भी यह शानदार एसयूवी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *