बिजली से भी तेज दौड़ती है Hero की ये बाइक, 4 सेकंड में पकड़ लेती 60kmph की रफ्तार

इंडियन मॉर्केट में 100-125 सीसी की कम्यूटर बाइक सबसे ज्यादा बिकती हैं। लेकिन किसी और ज्यादा पॉवरफुल बाइक चलाना पसंद होता है वो 150-160 CC सेगमेंट की बाइक ले सकता है।

Hero Xtreme 160R BS6 | Sach Bedhadak

नई दिल्ली। इंडियन मॉर्केट में 100-125 सीसी की कम्यूटर बाइक सबसे ज्यादा बिकती हैं। लेकिन किसी और ज्यादा पॉवरफुल बाइक चलाना पसंद होता है वो 150-160 CC सेगमेंट की बाइक ले सकता है, बाजार में इस सेंगमेंट में कई तरह की बाइक मौजूद हैं। लेकिन ऐसी कम ही बाइक बाजार में मौजूद हैं जिनमें स्टाइल के साथ पॉवर, पिकअप और माइलेज का भी बेहतर कॉम्बिनेशन मिलता है।

बेहतरीन खूबियों से लैस है Xtreme 160R

आज हम आपको Hero Xtreme 160R के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें ये सारी खूबियों मौजूद हैं। हीरो की यह बाइक स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतरीन माइलेज और पॉवर भी देती है, जिससे यह बाइक हाईवे और ट्रैफिक में पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चलाई जा सकती है।

यह खबर भी पढ़ें:-डीजल इंजन की इस SUV में बैठ सकते हैं 7 लोग, बिंदास कहीं भी खेतों में चलाओ सरपट दौड़ती है

4 सेकंड में पकड़ती हैं 60KM की रफ्तार

हीरो की Xtreme 160R बाइक अपने सेगमेंट की सबसे तेज बाइक है जो सिर्फ 4.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इसे 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में 20 सेकंड का समय लगता है। कंपनी का दावा है कि इस बाइक में काफी बेहतर इनिशियल टॉर्क मिलता है जिस वजह से इसे इलेक्ट्रिक में आसानी से चलाया जा सकता है।

इंजन और पॉवर

Hero Xtreme 160R बाइक में कंपनी ने 160CC सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 15.2 bhp का पावर और 14Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। फ्यूल एफिसिएंसी की बात करें तो यह बाइक आसानी से 50-55 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। यह अपने सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक है। इसका कर्ब वेट केवज 138 किलोग्राम है इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यह प्लसर 150 से 12 किलो हल्की है।

शानदार है फीचर्स

Hero Xtreme 160R 160CC की पहली बाइक है जो पूरी तरह से एलईडी लाइटिंग से लैस है। बाइक में हेडलैंप, टेल लाइट और टर्न इंडिकेटर एलईडी में दिए गए हैं। इसके अलावा इस बाइ में हैजर्ड लाइट का भी फीचर है। इसमें फुल डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर के साथ डिस्प्ले लाइट को एडजस्ट करने के फीचर भी मिलते हैं। बाइक में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन लगाया गया है। Hero Xtreme 160R कंपनी के ऑटो सेल तकनीक से भी लैस है, जिससे बाइक बिना एक्सेलरेटर दिए 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अपने आप चल सकती है।

यह खबर भी पढ़ें:-Mahindra Thar खरीदनी है तो इतनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, जानें पूरा प्रोसेस

कीमत

Hero Xtreme 160R की कीमत की बात करें तो कंपनी इसके 4 वेरिएंट बेच रही है। इसमें सिंगल डिस्क, डुअल डिस्क, स्टेल्थ एडिशन और स्टेल्थ एडिशन 2.0 शामिल है।

XTREME 160R SINGLE DISC ₹1,18,886
XTREME 160R DOUBLE DISC ₹1,22,236
XTREME 160R STEALTH ₹1,24,076
XTREME 160R STEALTH 2.0 ₹1,30,008

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *