बिन ब्याही मां बनी 10वीं की छात्रा, पेट दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन, शौचालय में दिया बच्ची को जन्म

हाथरस। उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल के शौचालय में 10वीं छात्रा ने एक बच्ची…

New Project 82 | Sach Bedhadak

हाथरस। उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल के शौचालय में 10वीं छात्रा ने एक बच्ची को जन्म दिया। छात्रा नाबालिग है और उसकी शादी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि छात्रा और उसकी मां इस नवजात को वहीं छोड़कर जाना चाहती थी, लेकिन बच्ची शौचालय की शीट में ही फंस गई। जब इसकी जानकारी डॉक्टर और अस्पताल के स्टाफ को हुई तो खलबली मच गई। अस्पताल के स्टाफ ने इस बच्ची को शौचालय की सीट से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। छात्रा और उसकी नवजात बच्ची को महिला अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती किया गया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि न तो किशोरी और न ही परिजनों को गर्भवती होने की जानकारी थी।

पेट दर्द होने पर अस्पताल लेकर पहुंचे थे परिजन…

जानकारी के अनुसार, किशोरी मथुरा में अपनी ननिहाल में रहकर 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। वह करीब चार दिन पहले ननिहाल से अपने गांव आई थी। यहां उसकी तबीयत खराब हो गई। इस पर परिवार के लोग उसे बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां पर उसके पेट में दर्द होने की जानकारी दी। दस्त होने पर परिजन उसे अस्पताल के शौचालय में ले कर गए, जहां किशीरी ने एक बच्ची को जन्म दिया। यह देख कर परिवार के लोग सकते में आ गए।

जब इस बात की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को लगी तो उन्होंने महिला अस्पताल से स्टाफ को बुलाया। नवजात और उसकी मां को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दी। पुलिस ने वहां पहुंच कर मामले की परिजनों से सारी जानकारी ली।

ननिहाल में हो गए थे एक युवक से संबंध…

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग छात्रा की मां ने बताया कि बेटी मथुरा के एक गांव में अपनी ननिहाल में पढ़ती थी। इस दौरान उसके एक युवक से नजदीकी संबंध हो गए। वह कब गर्भवती हो गई, उसे पता हीं नहीं चला। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है और वह बिन ब्याही ही मां बन गई।

छात्रा बोली-गर्भवती होने का पता नहीं चला…

मां बनी किशोरी ने बताया कि उसे एक गंभीर बीमारी है। इस कारण उसे गर्भवती होने के बारे में पता नहीं नहीं चला। किशोरी ने बताया कि जब इस बारे में उसने फोन कर युवक को जानकारी देने का प्रयास किया तो युवक अब फोन नहीं उठा रहा है।

अधिकारियों को दी जानकारी…

महिला जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शैली सिंह ने बताया कि फोन से बागला जिला अस्पताल के शौचालय में प्रसव होने की सूचना मिली थी। जच्चा और बच्चा दोनों को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। उच्चधिकारियों व पुलिस को भी अवगत कराया गया है।