अजमेर में विधवा महिला से रेप, आरोपी ने बहला-फुसलाकर जेवरात और 5 लाख रुपए हड़पे

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने कई सालों तक…

New Project 2023 05 10T143716.789 | Sach Bedhadak

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में एक विधवा महिला से रेप का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने कई सालों तक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने पीड़िता के नकदी और जेवरात हड़प लिए। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि क्रिश्चियनगंज थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला (40) ने एसपी जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि करीब 6 साल पहले उसकी मुलाकात फुलेरा निवासी करण सिंह पुत्र गणपत सिंह से हुई थी। पूर्व में उसके पति की मौत हो चुकी है और वह अपने पीहर में रहती थी। वहां पर करण सिंह किराए पर रहता था। पीड़िता ने बताया कि करण सिंह ने वर्ष 2016 में भगवान को साक्षी मानकर उससे शादी कर ली। उसके बाद वर्ष 2016 से वर्ष 2021 तक वह करण सिंह के साथ बतौर पत्नी रही।

इस दौरान करण सिंह ने उसे अलग-अलग जगहों पर किराए का मकान लेकर अपने साथ रखा और शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी करण सिंह शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ बलात्कार करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि करण सिंह ने बहला फुसलाकर उसके समस्त जेवरात जिनमें एक सोने की झुमके, एक सोने की नथ, 6 सोने के मांदलिया, एक मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, चांदी की कनकती, चांदी की 2 जोड़ी पायजेब करीबन 5 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 20 अगस्त 2020 को करण सिंह बिना किसी को कुछ बताए उक्त जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया। करीब 6 दिन बाद करण सिंह अपनी मां के साथ उसके घर आया और मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी।

आदतन अपराधी है करण सिंह…

पीड़िता ने कहा कि करण सिंह आदतन अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी करण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के लिए 28 फरवरी 2023 को क्रिश्चयन गंज थानाधिकारी को और 15 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कहा कि अब एसपी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई।

एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज…

पीड़िता की रिपोर्ट पर एसपी ने क्रिश्चयन गंज थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 376, 420, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना भी करवा लिया गया।

(इनपुट-नवीन वैष्णव)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *