उदयपुर में ‘दृश्यम’ की तर्ज पर खौफनाक वारदात! कमरे के अंदर गढ़ा मिला शव, किसी को नहीं मालूम कैसे हुआ

उदयपुर। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रियल स्टोरी और बायोपिक फिल्में काफी पसंद आ रही हैं। इसलिए कुछ सालों में सत्य घटना पर आधारित फिल्मों…

New Project 2023 05 19T153437.472 | Sach Bedhadak

उदयपुर। फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रियल स्टोरी और बायोपिक फिल्में काफी पसंद आ रही हैं। इसलिए कुछ सालों में सत्य घटना पर आधारित फिल्मों का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। यह फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार भी कर रही हैं। बॉलीवुड में पिछले साल रिलीज हुई फिल्म दृश्यम ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ में एक हत्या में शव को जमीन में दफाने वाले सीन के इर्द-गिर्द ही पूरी फिल्म घूमती रही।

फिल्म दृश्यम की तर्ज पर राजस्थान में भी एक वारदात सामने आई है। उदयपुर पुलिस ने फिल्म दृश्यम जैसे हालात में युवक का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने पिछले 5 दिनों से लापता एक युवक की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है। वारदात के खुलासे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फिल्म दृश्यम जैसे हालात में युवक का शव बरामद किया गया है। शव एक घर के फर्श के नीचे दबाया गया था। पुलिस ने युवक की हत्या की वारदात का खुलासा गुरुवार देर शाम को किया। पुलिस ने जब एक मकान में फर्श उखाड़ी तो, जमीन में गड़ा हुआ एक युवक का सड़ा गला शव बरामद हुआ। शव की शिनाख्त शुभम शर्मा के रूप में की गई। शुभम 5 दिनों से लापता था।

5 दिन से लापता था शुभम…

पुलिस ने बताया कि अंबा माता थाना क्षेत्र की अम्बवगढ़ से शुभम महाराणा 14 मई से घर से लापता था। मृतक के परिजनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। इसके बाद से पुलिस शुभम की तलाश कर रही थी। पुलिस शुभम की तलाश करते हुए उसके ठेकेदार के घर पहुंची। उसी के घर में फर्श के नीचे शुभम का शव बरामद हुआ है।

मृतक का शव ठेकेदार के घर में मिला…

पुलिस ने बताया कि मृतक शुभम महाराणा भोपाल चिकित्सालय में ठेकेदार प्रवीण सिंह के साथ काम करता था। पुलिस ने मृतक शुभम की जानकारी के लिए ठेकेदार प्रवीण सिंह को फोन किया, लेकिन उसका फोन बंद आया। ऐसे में पुलिस को शंका हुई। पुलिस प्रवीण के घर पहुंची तो वहां पर कोई नहीं मिला। पड़ोसियों से पूछताछ करने पर वहां लोगों ने बताया कि प्रवीण अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए कहकर गया है। हालांकि, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।

मकान के बाहर गंदी बदबू आने पर पुलिस को हुई शंका…

पुलिस जब वापिस लौट रही थी तो प्रवीण के मकान के बाहर गंदी बदबू महसूस हुई। शक होने पर मौके पर पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया और घटनास्थल का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने जब मकान के बाहर की फर्श उखाड़ी तो और तेज बदबू आने लगी। वहां कमरे की फर्श उखाड़ी। पुलिस ने जब वहां से मिट्टी हटाई तो जमीन में गड़ा हुआ एक शव बरामद हुआ। शव काफी सड़ चुका था। इस पर पुलिस ने शुभम के परिजनों को बुलाकर उसकी शिनाख्त करवाई।

इस दौरान शुभम के माता-पिता ने अपने बेटे को पहचान लिया। पुलिस ने बताया कि यह वारदात उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र के ओढ़ बस्ती में हुई है। यहां पर ठेकेदार प्रवीण के मकान में मृतक शुभम शर्मा का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि लापता शुभम को ढूंढते-ढूंढते यहां पहुचीं थी। इस दौरान मकान के बाहर तेज बदबू आने के कारण पुलिस को शंका हुई। इस पर फर्श हटाने पर पुलिस को शव बरामद हुआ।

आखिरी बार प्रवीण सिंह के साथ देखा गया मृतक शुभम…

पुलिस ने बताया कि मृतक शुभम को आखिरी बार ठेकेदार प्रवीण सिंह के साथ देखा गया था। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि 14 मई को उनके पास शुभम का फोन आया। शुभम ने कहा था कि वह ठेकेदार प्रवीण सिंह के साथ डूंगरपुर जा रहा है और शाम तक लौट आएगा। देर रात तक उनका बेटा वापस नहीं लौटा।

पुलिस ने बताया कि प्रवीण सिंह ने 5 साल पहले प्रेम विवाह किया था और उसके एक बेटा और बेटी है। वह अस्पताल में ठेकेदारी का काम करता हैं। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार प्रवीण 16 मई तक काम पर गया था। इसके बाद से वह फरार है। जबकि मृतक शुभम ने कुछ दिन पहले ही प्रवीण सिंह के साथ काम करना छोड़ा था। अब यह साफ नहीं कि आखिर घटना क्या हुई और किसने की। डॉक्टर ने यह जरूर कहा है कि शुभम के शरीर पर चोटों के निशान है। फिलहाल, अंबामाता थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही फरार ठेकेदार प्रवीण सिंह को भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *