टैंकर-कार की भिड़ंत में 4 लोगों की मौत, रामदेवरा दर्शन के बाद घर लौट रहा था परिवार, 7 गंभीर घायल

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। बीती रात को टैंकर और क्रेटा कार में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में चार…

New Project 2023 06 11T165754.735 | Sach Bedhadak

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। बीती रात को टैंकर और क्रेटा कार में भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से एक महिला की स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इनमें से 3 लोग एक ही परिवार के थे। जबकि एक पड़ोसी की भी मौत हो गई। सभी लोग रामदेवरा दर्शन करने के बाद वापस जोधपुर लौट रहे थे। यह हादसा जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे पर मेगलासिया गांव के पास हुआ।

झंवर थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि कुड़ी भगतासनी निवासी परिवार के 11 सदस्य रामदेवरा दर्शन के लिए आए थे। वहीं, दर्शन के बाद शनिवार रात को वापसी के क्रम में हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि परिवार मूल रूप से नागौर के डीडवाना का रहने वाला है। इसी दौरान कैरू- मेगलासिया गांव के पास उनकी कार सामने से आ रहे एक तेल टैंकर से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कार में सवार सभी लोग उसमें फंस गए। ऐसे में स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में 2 महिला, 1 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है।

New Project 2023 06 11T165708.078 | Sach Bedhadak

कार में 11 लोग थे सवार…

पुलिस ने बताया कि कार में 6 बच्चे और 5 महिला-पुरुष सवार थे। इनमें रामूराम और नरपत के परिवार के लोग रामदेवरा जाकर लौट रहे थे। रामूराम व नरपत पड़ोसी हैं। रामूराम खुद रामदेवरा नहीं गया था। हादसे में राजूदेवी (37) पत्नी रामूराम, जसवंत (10) पुत्र रामूराम, द्रौपदी (35) पत्नी अशोक (रामूराम की साली), और नरपत (38) की मौत हो गई है।

वहीं मुन्नी देवी उम्र 52 वर्ष पत्नी भंवरलाल (रामूराम की सास), महावीर उम्र 10 वर्ष (द्रौपदी का बेटा), ज्योति उम्र 9 वर्ष (द्रोपदी की बेटी), पवन उम्र 12 वर्ष और लक्की उम्र 9 वर्ष (रामूराम के साले के बेटे), सपना पत्नी नरपत और अंजलि घायल हो गए है। सभी घायलों को इलाज के लिए एमडीएम अस्पताल भेजा गया है। मृतकों के शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने रविवार को मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों की शिकायत पर फरार टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

(इनपुट-अरुण हर्ष)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *