छेड़छाड़ से परेशान दो बहनों ने दी जान, पिता का आरोप, कहा- पहले भी किडनैपिंग…4 युवक हिरासत में

छेड़छाड़ से परेशान दो नाबालिग बहनों ने आत्महत्या कर ली। मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ का है। एक लड़की के पिता का आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले लड़के उन्हें परेशान करती थे।

Rajasthan Police 31 | Sach Bedhadak

Pratapgarh News: छेड़छाड़ से परेशान दो नाबालिग बहनों ने आत्महत्या कर ली। मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ का है। एक लड़की के पिता का आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले लड़के उन्हें परेशान करती थे। लड़कियों का अपहरण भी किया गया। घटना शनिवार सुबह 7 बजे प्रतापगढ़ जिले के घंटाली थाना क्षेत्र की है। दोनों बहनें जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा थीं।

स्कूल के लड़के करते थे छेड़खानी

थाना अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि दोनों बहनें (14 और 16 साल) अपने घर से 15 किलोमीटर दूर पीपलखूंट थाना क्षेत्र में रहती थीं। पांच माह पहले ही यहां किराये पर कमरा लिया था। स्कूल में पढ़ने वाले चार लड़के जुलाई माह से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे थे। उन्होंने रास्ते में इन दोनों बहनों को परेशान करना शुरू कर दिया।

लड़कियों को किडनैप करने की सूचना

16 वर्षीय नाबालिग के पिता ने बताया कि गुरुवार 5 अक्टूबर को उनकी भतीजी और बेटी स्कूल से लौट रही थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे प्रतापगढ़ शहर के नाकोड़ा नामक स्थान पर ले गये। यहां खाली प्लॉट में उन्हें छोड़ दिया। आसपास के लोगों ने जब दोनों को बेहोश देखा तो उन्हें पीने के लिए पानी दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़कियों के परिवार वालों के बारे में जानकारी लेने के बाद हमें फोन किया।

जब हम वहां पहुंचे तो दोनों बेटियां डरी हुई थीं। शुक्रवार 6 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे वह थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। इसके बाद हम अपनी दोनों बेटियों को अपने साथ गांव ले आये। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह दोनों ने जहर खा लिया। सुबह 7 बजे जब हम लोग उठे तो दोनों को उनके घर के पास बेहोश पाया।

दोनो लड़कियों ने खाया जहर

यहां से दोनों को प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। प्रतापगढ़ के जिला सरकारी अस्पताल में एक 14 साल की नाबालिग की मौत हो गई. 16 वर्षीय नाबालिग की हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया। प्रतापगढ़ से निकलने के 15 मिनट बाद रास्ते में उनकी भी मौत हो गई।

चार युवक हिरासत में

पुलिस अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि इस मामले में चार लड़कों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से एक बालिग है और बाकी तीन नाबालिग हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।