इंडिगो के बाद अब स्पाइस जेट ने शुरू की दिल्ली से गोल्डन सिटी के लिए हवाई सेवा, पहले दिन आए 133 पैसेंजर

राजस्थान की गोल्डन सिटी यानी जैसलमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंडिगो के बाद अब स्पाइस जेट ने दिल्ली से सीधे हवाई सेवा की शुरुआत की है।

Spicejet

Spicejet : जैसलमेर। राजस्थान की गोल्डन सिटी यानी जैसलमेर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंडिगो के बाद अब स्पाइस जेट ने दिल्ली से सीधे हवाई सेवा की शुरुआत की है। जैसलमेर-दिल्ली-जैसलमेर के लिए आज स्पाइस जेट ने अपनी हवाई सेवा शुरू की। स्पाइस जेट की 144 सीटर फ्लाइट ने आज जैसलमेर एयरपोर्ट पर लैंड किया। दिल्ली से आई फ्लाइट में 133 पैसेंजर जैसलमेर आए वहीं जैसलमेर से दिल्ली लौटी फ्लाइट में 53 पैसेंजर दिल्ली गए।

जैसलमेर एयरपोर्ट के निदेशक प्रमोद मीना ने बताया कि जैसलमेर-दिल्ली के स्पाइस जेट ने शुक्रवार, 1 दिसंबर से हवाई सेवा शुरू की है। दिल्ली-जैसलमेर-दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की 144 सीटर फ्लाइट डायरेक्ट फ्लाइट है। ये सीधी हवाई सेवा हफ्ते के सातों दिन रन करेगी।

इससे दिल्ली से जैसलमेर आने वाले सैलानियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। दरअसल इंडिगो की भी दिल्ली- जैसलमेर-दिल्ली की रेगुलर फ्लाइट लगातार जारी है। वहीं स्पाइस जेट द्वारा अपनी हवाई सेवा शुरू करने से जैसलमेर को दिल्ली के लिए 2 फ्लाइट का फायदा मिलेगा।

एक घंटा 40 मिनट का सफर

स्पाइस जेट की पहली रेगुलर फ्लाइट आज सुबह 10.20 बजे दिल्ली से जैसलमेर के लिए टक ऑफ करके करीब 1 घंटा 40 मिनट के सफर के बाद दोपहर 12 बजे जैसलमेर एयरपोर्ट पर लैंड की। इस दौरान दिल्ली से आए पैसेंजर का स्पाइस जेट केस्टाफ द्वारा जैसलमेर के एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया। पहली फ्लाइट में दिल्ली से 133 पैसेंजर जैसलमेर आए। यही फ्लाइट आज दोपहर 12.40 बजे जैसलमेर से उड़ान भरकर दोपहर 2.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।

जैसलमेर में दिल्ली के लिए एक साथ दो फ्लाइट मिल जाने से पर्यटन बिजनेस सेजुड़े लोग भी काफी खुश है। सबका मानना हैकि पर्यटन सीजन में दिल्ली-जैसलमेर केलिए दो फ्लाइट मिलने से सैलानियों का जमघट जैसलमेर में लगेगा और सीजन में अच्छा बिजनेस आएगा।

 टूरिस्ट प्लेस पर विदेशियों की भीड़

जैसलमेर में ठंड की दस्तक के बाद विदेशी सैलानियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। टूरिस्ट यहां के पर्यटक स्थ्लों का रुख कर रहे हैं। दिसंबर में हर साल यहां लाखों की संख्या में देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं। सर्दी का असर बढ़ते ही जैसलमेर आने वाले सैलानी इसका आनंद ले रहे हैं। सवेरे-सवेरे ठंडे मौसम में सोनार दुर्ग पर सैलानियों की भीड़ दिखाई दी। वहीं पर्यटक गड़िसर तालाब में बोटिंग का लुत्फ लेते भी नजर आ रहे हैं।

अब जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी। वैसे-वैसे जैसलमेर में सैलानियों की आवक भी बढ़ेगी। दरअसल, जैसलमेर सर्दियों में घूमने की बेहतरीन जगह है। गर्मीयों में यहां तापमान 45 डिग्री से भी ऊपर चला जाता है वहीं सर्दियों में सैलानियों केलिए सबसे बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस बन जाता है इसलिए सैलानी सर्दियों में जैसलमेर आना ज्यादा पसंद करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें:-‘राजस्थान में इस बार चौंकाने वाले होंगे नतीजे’ डोटासरा का दावा -पिछली बार से ज्यादा सीट लाएगी कांग्रेस