यूपी में कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में घुसी, राजस्थान के 3 और एमपी के 2 लोगों की मौत

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाला परिवार बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार ने आगे चल…

New Project 2023 07 04T141306.387 | Sach Bedhadak

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाला परिवार बीमार रिश्तेदार से मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान उनकी कार ने आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भरतपुर के रहने वाले पिता, बेटे और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। करीब 33 लोग घायल हो गए। यह हादसा यूपी के मथुरा के फरह थाना इलाके के आगरा-दिल्ली हाइवे पर रेपुरा जाट गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, भरतपुर में उद्योग नगर थाना क्षेत्र के उवार गांव के निवासी गोवर्धन (75) यूपी के मथुरा जिले के नोवा में अपनी बीमार बहन चंद्रवती को देखने के लिए जा रहे थे। गोवर्धन के साथ उनका बेटा रुपेश (45), रुपेश की पत्नी दीपा (40), बेटी मुख्त्यारी (35) और गोवर्धन की नातिन भूरी भी साथ थी। गोवर्धन अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार से जा रहे थे। इसी दौरान सोमवार सुबह करीब सोमवार सुबह 10.45 बजे मथुरा के फरह थाना इलाके के आगरा-दिल्ली हाइवे पर रेपुरा जाट गांव के पास उनकी कार एक श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकरा गई।

हादसे में पिता गोवर्धन (74), पुत्र रूपेश (45) और बेटी मुख्त्यारी (35) की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर में सवार मध्यप्रदेश के भिंड निवासी मुकेश और गयादीन की हादसे में मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे को देखकर हाईवे से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। राहगीरों ने सभी घायलों को फरह (मथुरा) के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां कार सवार गोवर्धन, रूपेश और मुख्त्यारी की मौत हो गई। दीपा और भूरी का अस्पताल में इलाज जारी है।

New Project 2023 07 04T141242.940 | Sach Bedhadak

ट्रैक्टर से गोवर्धनजी के दर्शन कर भिंड लौट रहे थे श्रद्धालु…

ट्रैक्टर- ट्रॉली में सवार करीब 50 लोग गुरु पूर्णिमा पर एमपी के भिंड जिले में पोह थाना इलाके के शेरपुर गांव से गोवर्धन परिक्रमा करने आए थे। गोवर्धनजी भगवान की परिक्रमा कर सभी लोग वापस भिंड लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रॉली में तेज रफ्तार कार ने पीछे से ट्रॉली को जोरदार टक्कर मारी। तेज झटका लगा। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। ट्रॉली सड़क से ढलान पर उतर गई। हमारे साथ के दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मथुरा एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव मथुरा के फरह हॉस्पिलट पहुंचाए गए। वहीं 2 घायलों का इलाज मथुरा और ट्रॉली सवार 33 घायलों का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य निजी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *