नड्डा-शाह आज जयपुर में…जांचेंगे BJP का होमवर्क, सांसदों को चुनाव में उतारने पर होगा फैसला!

Rajasthan Election : जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह आज एकदिवसीय जयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता भाजपा…

JP Nadda-Amit Shah

Rajasthan Election : जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह आज एकदिवसीय जयपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोनों नेता भाजपा की विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा के साथ ही दोनों नेता चुनाव संबंधित तैयारियों को लेकर अब तक प्रदेश भाजपा के होमवर्क को भी जांचेंगे। पार्टी कार्यालय में आज मैराथन बैठकों का दौर रहेगा।

भाजपा के केंद्रीय नेताओं के एक साथ यहां आने को टिकट वितरण की अंतिम कवायद से जोड़ कर देखा जा रहा है। बैठक के दौरान पार्टी अपने पदाधिकारियों को चुनावी मैदान में उतारने और सांसदों को टिकट देने को लेकर भी शाह और नड्डा चर्चा कर सकते हैं। इसके अलावा टिकट वितरण के बाद डेमेंज कंट्रोल को लेकर भी रणनीति इसी बैठक में तैयार की जाएगी।

देर रात चलेगा बैठकों का दौर

भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री और नड्डा शाम आठ बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं से सीधे भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आएंगे। करीब दस बजे तक प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं के साथ चुनावी मंत्रणा करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों नेता भाजपा कार्यालय पर प्रदेश संगठन से जुड़े नेताओ के साथ बैठक करेंगे और चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने पर चर्चा। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नाम पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक के बाद यह दोनों नेता गुरुवार सवेरे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

पहली सूची की कवायद

माना जा रहा है कि भाजपा श्रद्धापक्ष यानि 29 सितंबर से पहले उम्मीदवारों की एक छोटी सूची जारी करने पर विचार कर रही है। इसमें तयशुदा नामों में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनियां, अरुण चतुर्वेदी, ज्ञानचंद पारख, वासुदेव देवनानी सहित अन्य नाम शामिल हो सकते हैं।

वहीं पार्टी सर्वे में सी ग्रेड की सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकती है। इसमें कई ऐसे प्रत्याशी भी शामिल होंगे जो हाल ही में भाजपा में शामिल हु ए है। इसमें सुभाष महरिया, सवाईसिंह चौधरी जैसे नाम शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो भाजपा की सूची में 21 नाम शामिल हो सकते हैं।

सांसदों को लेकर भी फैसला

सूत्र यह भी बता रहे हैं कि भाजपा प्रदेश के कई सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतार सकती है। सांसद देवजी पटेल, रणजीता कोली, मनोज राजोरिया, सुखबीर सिंह जौनापुरिया, सुमेधानंद, सीपी जोशी, अर्जुनराम मीणा के नाम शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें:-नेपाल के इकलौते अरबपति के 5 ठिकानों पर रेड, गुवाहाटी की आयकर टीम ने राजस्थान में मारे छापे