राजस्थान में भजन लाल कैबिनेट का गठन…22 मंत्रियों ने ली शपथ, 12 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री बनाए गए

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5…

New Project 2023 12 30T153225.033 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 5 राज्य मंत्री हैं।

सांसद पद छोड़कर विधायक बने किरोड़ी लाल मीणा ने सबसे पहले कैबिनेट मंत्री की शपथ ली हैं। इसके बाद गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी और सुमित गोदारा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली हैं।

इन्होंने ली राज्य मंत्री की शपथ

वहीं संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल टीटी, हीरालाल नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। बता दें कि सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। उन्हें भी राज्य मंत्री पद के लिए जयपुर बुलाया गया है। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के मंत्री पद की शपथ के बाद मोदी के समर्थन में नारे लगे।

इन्होंने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

ओटाराम देवासी, विजय सिंह चौधरी, मंजू बाघमार, केके विश्नोई, जवाहर सिंह बेढ़म ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।