प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का अभियान पकड़ रहा जोर, अब करौली में 579 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार

करौली। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का अभियान अब जोर पकड़ रहा है। इस महीने 21 जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3500 अपराधी जेल…

image 2023 03 27T122955.257 | Sach Bedhadak

करौली। प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का अभियान अब जोर पकड़ रहा है। इस महीने 21 जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 3500 अपराधी जेल के पीछे पहुंचे हैं तो वहीं आज करौली पुलिस ने भी जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई की और 579 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों में कई हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर भी हैं। कई पर तो दर्जन भर से ज्यादा गंभीर मामले दर्ज हैं।

800 पुलिसकर्मियों की 104 टीम ने 473 जगह दी दबिश

करौली में पुलिस की इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नारायण टोंगास ने बताया कि अपराध में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पूरे जिले में 800 पुलिसकर्मी लगाए गए थे। जिनकी 104 टीमों का गठन किया गया। इन तीनों को एक साथ 473 जगहों पर छापा मारने का आदेश दिया गया। जिसके बाद इन 579 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

ये हैं अपराधी

इन अपराधियों में 32 गिरफ्तार वारंटी, 32 स्टैंडिंग वारंटी, 36 हिस्ट्रीशीटर, 3 हार्डकोर, 7 गंभीर अपराध में वांछित हैं। इसके अलावा 469 अपराधी दूसरे मामलों में वांटेड रहे हैं। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से हथियार में बरामद किए हैं। इसमें तीन अवैध देसी कट्टे, दो कारतूस शामिल हैं। साथ ही 8 बदमाशों से 458 अवैध देसी शराब भी बरामद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *