भारत-पाकिस्तान में नहीं…अंजू ने बताया बच्चों संग इस देश में रहने का है प्लान

अलवर। पाकिस्तान में प्रेमी नसरुल्ला के साथ 5 महीने बिताने के बाद अंजू उर्फ फातिमा भारत लौट आई है। 29 नवंबर को भारत लौटी अंजू…

New Project 2023 12 07T142346.500 | Sach Bedhadak

अलवर। पाकिस्तान में प्रेमी नसरुल्ला के साथ 5 महीने बिताने के बाद अंजू उर्फ फातिमा भारत लौट आई है। 29 नवंबर को भारत लौटी अंजू के साथ में पाकिस्तानी शौहर नसरुल्लाह भी था, लेकिन वाघा बॉर्डर से अंजू को पहले आईबी और पंजाब पुलिस अपने साथ लेकर गई। वहां उनसे पूछताछ की गई। इसके बाद 6 दिसंबर को अलवर पुलिस ने भी अंजू से पूछताछ की। जब अंजू से जानना चाहा कि वो भारत क्यों आई हैं और आगे उनका क्या प्लान है। इसको लेकर अंजू ने जवाब दिए।

बता दें कि फिलहाल, अंजू दिल्ली में हैं, इससे पहले वह हरियाणा में थीं। अंजू और नसरुल्‍ला ने दोनों इस वापसी से पहले दावा किया था कि वह अपने बच्‍चों से मिलने के लिए भारत जा रही है। अंजू ने भी भारत आकर यही दोहराया है कि वह अपने बच्‍चों से मिलने के लिए आई है। अब अंजू से उनके बच्चों को लेकर पूछा तो उसने बताया कि मेरे बच्चों से बात हो रही है। जो लोग कह रहे हैं कि मेरे बच्चों ने मुझसे बात करने से इनकार कर दिया है तो वे गलत हैं। मैं अपने बच्चों से बात कर रही हूं। अरविंद के साथ भी मेरी बात हुई है। हम लोग तलाक लेंगे या कुछ और करेंगे, यह हमारा निजी मामला है। जो भी होगा जल्द पता लग जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें :- नसरुल्‍ला ने खोली अंजू की पोल, बताया पाकिस्तान से क्यों लौटी भारत, मददगार ने बताई उसकी डिमांड

‘नसरुल्लाह भी जल्द भारत आएंगे’

बता दें कि भारत से पाकिस्तान गई अंजू, नसरुल्लाह से शादी करके फातिमा बन गई हैं और अब वो पाकिस्तान से लौटकर भारत आ गई हैं। जब उनसे सवाल पूछा कि क्या अब वह भारत में ही रहेंगी या पाकिस्तान वापस लौटेंगी? इस सवाल उन्होंने बताया कि नसरुल्लाह भी एक दो महीने में पाकिस्तान से भारत आ जाएंगे। पहले मैं अपने मैटर भारत में सुलझा लेना चाहती हूं। उसके बाद ही नसरुल्लाह को यहां बुलाउंगी। अंजू ने कहा कि मेरी पिता से तो कोई बात नहीं हुई, लेकिन मां से जरूर मेरी बात होती है। मैं इस समय अकेली हूं। मुझे ही सब देखना है। इसलिए न तो मैं किसी से कोई मदद मांग रही हूं और न ही मुझे किसी से कोई उम्मीद है। मैंने भारत आते ही कहा था कि मैं पुलिस के हर सवाल का जवाब दूंगी, लेकिन जिस वक्त मैं बॉर्डर पहुंची ही थी कि सभी ने मुझसे सवाल पूछने शुरू कर दिए थे। उस वक्त मैं थकी हुई थी। बस तब मैं जबाव नहीं देना चाहती थी।

दुबई में रहना चाहती हैं अंजू…

नसरुल्लाह या अरविंद में से आप किसे चुनेंगी? इस सवाल पर अंजू ने कहा कि ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वहीं उनसे पूछा कि अगर आपको आपका पति अरविंद माफ कर देते हैं तो क्या आप उनके साथ रहेंगी? इस सवाल पर भी अंजू ने कहा कि मैं इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहती। भारत या पाकिस्तान, कहां रहना चाहेंगी? इस सवाल पर भी अंजू बचती हुई नजर आई। उन्होंने कहा कि मैं तो दुबई में रहना चाहूंगी। बस हालात ठीक हो जाएं, उसके बाद बच्चों को भी वहां ले जाऊंगी। वो मेरी ड्रीम सिटी है।

बता दें, अंजू इस समय दिल्ली में हैं, इससे पहले वो अलवर में थीं। वहां बुधवार को भिवाड़ी पुलिस ने अंजू से पूछताछ की। उनके बयान दर्ज किए गए। दरअसल, भिवाड़ी थाने में अंजू के पति अरविंद ने एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही अंजू के पाकिस्तानी शौहर नसरुल्लाह के खिलाफ भी अरविंद ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

यह खबर भी पढ़ें :- ना पीहर…ना ससुराल, अब अंजू उर्फ फातिमा को कौन देगा शरण?

अंजू ने खुफिया एंजेंसियों को क्या बताया…

गौरतलब है कि अंजू उर्फ फातिमा ने पंजाब में खुफिया एजेंसियों को बताया था कि वो भारत सिर्फ अरविंद से तलाक लेने आई है। इसके अलावा वो अपने बच्चों को भी मिस कर रही थी। इसलिए यहां उनसे भी मिलेगी। हालांकि, न तो अंजू का पति अरविंद और न ही पिता गयाप्रसाद थॉमस उनसे बात करना चाहते हैं। वहीं परिवार का कहना है कि अंजू से उनका अब कोई लेना देना नहीं है। अरविंद ने कहा कि अंजू जहां मर्जी जाए, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। वहीं, ग्वालियर में रह रहे अंजू के पिता ने भी कहा कि उनकी बेटी उनके लिए तभी मर गई थी जब वो पाकिस्तान गई थी।

पति ने दर्ज करवाई FIR, क्या एक्शन लेगी भिवाड़ी पुलिस…

बता दें कि करीब 5 महीने पहले राजस्थान के भिवाड़ी में स्थित टेरा एलिगेंसी सोसाइटी में रहने वाली अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई थी। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे से मिले थे। जिसके बाद लगातार 4 सालों से वह एक दूसरे के संपर्क में थे। 20 जुलाई को अंजू अपने पति को एक शादी में जाने के लिए बताकर घर से निकली थी। तीन दिन बाद 23 जुलाई को अचानक मीडिया में खबरें आईं कि अंजू अपने एक प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई है। वह उससे शादी करने जा रही है। 25 जुलाई को अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और अंजू से फातिमा बन गई। फिर अरविंद ने अंजू और नसरुल्लाह के के खिलाफ भिवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। इसके बाद 29 नवंबर को अंजू भारत लौट आई है। अब देखना ये होगा कि पुलिस अरविंद द्वारा दर्ज कराई FIR पर क्या कार्रवाई करती है।