Mission-2023 : युवा से लेकर उम्रदराज तक सभी के लिए BJP का प्लान तैयार

आगामी विधानसभा व लोेकसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश भाजपा अपने जीत के लक्ष्य को लेकर मिशन में जुट गई है।

bjp03 | Sach Bedhadak

BJP : जयपुर। आगामी विधानसभा व लोेकसभा चुनावों को देखते हुए प्रदेश भाजपा अपने जीत के लक्ष्य को लेकर मिशन में जुट गई है। सोशल इंजीनियरिंग के बाद प्रदेश भाजपा ने एज, जेंडर वाइज वोटर्स को साधने की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत प्रदेश की आधी आबादी को साधने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी प्रदेश प्रवास पर हैं। युवा वोटर्स को साधने के लिए पार्टी का नवमतदाता अभियान चल रहा है। ऐसे मतदाता जो जनसंघ के जमाने से साथ हैं, को साधने के लिए पार्टी सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में स्वर्गीय भैरोंसिंह शेखावत जन्म शताब्दी कार्यक्रम करेगी। 

हर महिला तक पहुंचने का लक्ष्य

भाजपा के मिशन-2023 के तहत महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने प्रदेश की करीब आधी मतदाता यानि ढाई करोड़ से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री दिप्ती रावत का दावा है कि राजस्थान में करीब 8 करोड़ की जनसंख्या है। जिसमें से आधी आबादी महिलाओं की है। इसी आंधी आबादी को टार्गेट कर उन तक पहुंचने के लिए प्रदेश में 200 विधानसभाओं को लेकर मोर्चा ने खाका तैयार किया है। जिसमें प्रवास व केंद्र की योजनाओं व महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें पार्टी से जोड़ा जाएगा। साथ ही केंद्र की ऐसी योजनाएं जिनसे वह अब तक वंचित हैं, उन्हें महिला मोर्चा ऑन द स्पॉट ही केंद्र की योजनाओं से जोड़ेगा, भाजपा शासित प्रदेशों के सुशासन की स्थिति के बारे में बताकर भी पार्टी से जोड़ा जाएगा। 

ये खबर भी पढ़ें:-राजस्थान में हवाई सेवाएं बेहतर करने की कवायद

राजनीतिक तस्वीर बदलने की तैयारी 

इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार ऐसे वोटर्स जो मतदाता सूची में पहली बार जुड़े हैं, उन्हें साधने के लिए भाजपा ने नवमतदाता अभियान चलाया है। प्रदेश के 70 लाख से अधिक युवा वोटर हैं, जिसमें करीब 21 लाख ऐसे हैं, जिन्हें भाजपा नवमतदाता मानते हुए उन्हें साधने में जुटी हुई है। भाजपा की नव मतदाता अभियान के जरिए युवाओं को उनसे जुड़े मुद्दों व बूथ सशक्तिकरण अभियान से उन्हें पार्टी के वोट बैंक में जोड़ने की कवायद जारी है। माना जा रहा है कि इस बार प्रदेश में करीब 5.50 करोड़ रजिस्टर्ड मतदाता चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे, जिनमें से आधी आबादी महिलाओ व पुरुषों की रहेगी।

जड़ों से जुड़े रहने की कवायद 

प्रदेश में राजनीति में अपना विशेष प्रभाव रखने वाले उपराष्ट्रपति व पूर्व सीएम स्व.भैरोंसिंह शेखावत की जन्म शताब्दी 200 विधानसभा क्षेत्रों में मनाई जाएगी। शेखावत की जन्म शताब्दी पर प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों पर होने वाले सम्मेलनों में शेखावत के जीवन के बारे में बताया जाएगा। इनके जरिए ऐसे नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी फिर से सक्रिय किया जाएगा, जिन्होंने शेखावत के राजनीतिक सफर में साथ दिया है। यह ऐसे वोटर होंगे जो काफी उम्र ले चुके हैं या फिर राजनीति से दूर हो चुके होंगे। इन सभी को फिर से सक्रिय किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:-Paper Leak Case : देश में पहली बार RPSC सदस्य को हटाने की प्रक्रिया शुरू, राष्ट्रपति के पास बर्खास्तगी का अधिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *