नाबालिग रेप पीड़िता ने मृत बच्चे को जन्म देकर खाया जहर, पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़। राजस्थान के बांसवाड़ा में रेप की शिकार एक 16 साल की नाबालिग पीड़िता ने 8 महीने के मृत बच्चे को जन्म देने के बाद…

New Project 2024 01 03T183332.754 | Sach Bedhadak

प्रतापगढ़। राजस्थान के बांसवाड़ा में रेप की शिकार एक 16 साल की नाबालिग पीड़िता ने 8 महीने के मृत बच्चे को जन्म देने के बाद सुसाइड कर लिया है। घटना उजागर होते ही प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिले की पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। प्रतापगढ़ एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि नाबालिग लड़की लंबे समय से आरोपी युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। लड़की नाबालिग थी और उसने सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद हमने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक लड़की प्रतापगढ़ के सलमगढ़ की रहने वाली है और वो बांसवाड़ा में नर्सिंग कोर्स कर रही थी। वो पिछले 5 महीने से एक अन्य लड़की के साथ PG में रह रही थी। लड़की रविवार को अस्पताल में भर्ती हुई थी जिसके बाद यह मामला सामने आया था। लड़की के नाबालिग होने पर चिकित्सकों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है।

एएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि लड़की ने मृत बच्चे को जन्म देने के बाद चिकित्सकों से कहा कि वो युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। यह युवक प्रतापगढ़-बांसवाड़ा बॉर्डर के पास एक गांव में रहता है। जिसके आधार पर पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया है। सोमवार रात अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद लड़की अपने पीजी में लौट आई थी। बार-बार दरवाजे पर दस्तक देने के बावजूद भी लड़की ने दरवाजा नहीं खोला था।

बाद में वो अपने पीजी के कमरे में मृत मिली थी। बाद में अस्पताल के कुछ अन्य लोगों ने कमरे के दरवाजा खोला था। वहां पता चला कि लड़की ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस को लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल, इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि उसके परिजनों, रूममेट और हॉस्टल प्रशासन ने पहले पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी थी।’ फिलहाल, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 (रेप)और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।