‘बीमारी’ का मौसम… सुबह ठंडक का अहसास और दिन में गर्मी

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 12.8 के अलावा सबसे अधिक अधिकतम तापमान फलौदी में 36.6 डिग्री दर्ज हुआ।

image 13 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजधानी के मौसम में आया बदलाव ‘बीमारी’ का है। बुधवार को सुबह जहां हल्की ठंडक महसूस हुई, वहीं दिन में गर्मी रही और रात को सर्दी का अहसास हुआ। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 2 डिग्री बढ़त के साथ 20 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश की बात करें तो कई जगह बुधवार को मेघगर्जन के साथ हल्की बरसात हुई तो कई जगह पर ओलावृष्टि हुई। अधिकतर जगह न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में एक से दो डिग्री की बढ़त दर्ज हुई।

दूसरी ओर राज्य के पश्चिमी जिलों चूरू, सीकर, झुंझुनू के अलावा नागौर के कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी और ओलावृष्टि हुई। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 12.8 के अलावा सबसे अधिक अधिकतम तापमान फलौदी में 36.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेशभर में गुरुवार एवं शुक्रवार को मौसम शुष्क बना रहेगा एवं शनिवार को जयपुर और भरतपुर के अलावा बीकानेर संभाग में हल्की बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है।

जयपुर दूसरे नंबर पर रहा

प्रदेश की सर्वाधिक न्यूनतम तापमान वाली जगहों में राजधानी दूसरे स्थान पर रही। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज हुआ। यहां दिन के वक्त लोग धुप से बचाव करते हुए नजर आए एवं मोटरसाइकिल सवार मुंह को कवर करके ड्राइविंग करते दिखे। यहां आमजन को सूरज की तीखे तेवरों ने परेशान किया।

शेखावाटी में बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

प्रदेश के शेखावाटी इलाके में अधिकतर जगह बुधवार को मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी हुई। कई जगह ओलावृष्टि का दौर भी चला। मौसम में आई ठं डक से शाम के वक्त मौसम खुशनुमा नजर आया, वहीं आमजन को यहां हल्की सर्दी का अहसास भी हुआ।

यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर

प्रदेशभर की कुछ जगहों को छोड़कर अधिकतर जगह बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। इनमें सबसे अधिक न्यूनतम तापमान बाड़मेर 20.4 डिग्री के अलावा राजधानी में 20 डिग्री, जोधपुर 19.6, टोंक 18.9, अजमेर 18.8, फतेहपुर (सीकर) 17.7, जैसलमेर 17.6, चूरू 17.5, डूंगरपुर 17.4, फलौदी 16.6, पिलानी 16.5, धौलपुर 16.2, बीकानेर एवं वनस्थली (टोंक) में 16, बूंदी 15.7, सीकर 15.5 के अलावा डबोक में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बढ़ गया तापमान

प्रदेश में अधिकतर जगह बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। यहां अधिकतर जगह न्यूनतम तापमान में बढ़त दर्ज हुई। इनमें राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री था जो बुधवार को बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा सीकर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री था जो बुधवार को बढ़कर 15.5 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा बाड़मेर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री था जो बुधवार को 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

ये खबर भी पढ़ें:-माफियाओं पर लगाम कसेगा ‘क्राइम बिल’, उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *