जोधपुरवासियों सावधान…शहर में कुख्यात कच्छा बनियान गिरोह सक्रिय, पुलिस ने लोगों को किया सतर्क

जोधपुर। अगर आप जोधपुर में रहते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। प्रदेशभर में कुख्यात कच्छा-बनियान गिरोह अब जोधपुर में सक्रिय हो गया…

New Project 2024 02 04T183839.212 | Sach Bedhadak

जोधपुर। अगर आप जोधपुर में रहते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। प्रदेशभर में कुख्यात कच्छा-बनियान गिरोह अब जोधपुर में सक्रिय हो गया है। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने रात के समय लोगों को सतर्क करने के लिए कहा है। क्योंकि यह गिरोह रात के समय में चोरी की वारदातों को अंजाम देता है।

दो दिन पहले ही इसी गिरोह के सदस्यों ने विवेक विहार थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री को निशाना बनाया। इसके बाद उसी रात को दो अन्य फैक्ट्री को भी निशाना बनाने की कोशिश की। इस फैक्ट्री में लगे हुए कैमरे में बदमाशों का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है और लोगों को सतर्क रहने के लिए अपील की है।

विवेक विहार थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पाल रोड स्थित आशापूर्णा सिटी में रहने वाले सचिन गर्ग पुत्र अशोक अग्रवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सचिन गर्ग ने शिकायत में बताया कि उनकी सालावास में ग्लोबल इंडस्ट्रीज नाम से फैक्ट्री है। 2 फरवरी की रात को अज्ञात चोरों ने उनकी फैक्ट्री के ताले तोड़कर अंदर रखे 2.25 लाख रुपए चोरी कर लिए। 3 फरवरी को सुबह मजदूरों के आने के बाद घटना की जानकारी। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया।

सीसीटीवी में नजर आया गिरोह

पुलिस ने फैक्ट्री मालिक की रिपोर्ट के बाद फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कच्छा व बनियान पहने नजर आ रहे थे। सभी के पास कुछ हथियार जैसे भी नजर आ रहे है।

लोगों को सतर्क रहने को कहा

इस वीडियो के सामने आने के बाद विवेक विहार पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर सालावास, मोगड़ा, बासनी, तनावड़ा, भाकरासनी में रहने वाले लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ बदमाशों के फोटो निकलवाए और टेम्प्लेट छपवाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए। इन क्षेत्रों में संचालित हो रही फैक्ट्री में जोन वाले लोगों व फैक्ट्री प्रबंधन को रात को 11 बजे से सुबह 4 बजे तक सतर्क रहने के लिए कहा है।