जयपुर : युवक का सिर काटने से पहले शराब पार्टी, पैसों को लेकर हुई कहासुनी, DJ की तेज आवाज में की बर्बरता

जयपुर : युवक का सिर काटने से पहले शराब पार्टी, पैसों को लेकर हुई कहासुनी, DJ की तेज आवाज में की बर्बरता

New Project 2023 08 29T125446.040 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजधानी जयपुर से सटे कानोता थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले एक कुत्ता अपने मुंह में युवक का कटा सिर लेकर आ गया। कुत्ते के मुंह में युवक का कटा सिर देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के शव मिलने पर परिजनों ने हत्या का उसके दोस्तों पर आरोप लगाया है। जिस घर में युवक की लाश मिली हत्या के बाद बदमाश तो भाग निकले। मृतक की पहचान लसाडिया गांव के रहने वाले विष्णु बैरवा (21) पुत्र रामेश्वर बैरवा के रूप में हुई।

मृतक के भाई राजेश बैरवा ने कपड़ों से युवक की पहचान की। वहीं परिजनों ने बताया कि युवक हत्या से पहले आरोपियों ने उसे घर बुलाकर डीजे लगाकर शराब पार्टी की। शराब और डीजे पार्टी के दौरान बहस हुई थी। चीखने-चिल्लाने की आवाजें बाहर नहीं जाएं, इसलिए डीजे की आवाज तेज कर दी थी। इसके बाद बदमाशों ने बेरहमी से विष्णु का सिर काट डाला। टांगें और हाथ भी काटकर अलग कर दिए गए। इस पूरी घटनाक्रम के बारे में शुरूआत से जानिए, आखिर क्या हुआ था।

25 अगस्त शाम करीब 5 बजे कानोता थाना इलाके के गांव रामसर पालावाला में एक कुत्ता अपने मुंह में युवक का कटा सिर लेकर आ गया। कुत्ते के मुंह में युवक का कटा सिर देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके में सर्च किया। इस दौरान एक बंद पड़े घर से बदबू आ रही थी।

पुलिस ने जब वहां तलाशी ली गई तो दो टुकड़ों में शव मिला। पुलिस ने इलाके में गुमशुदा हुए व्यक्ति के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। इसके बाद मृतक युवक की शिनाख्त हुई। मृतक की पहचान लसाडिया गांव के रहने वाले विष्णु बैरवा (21) पुत्र रामेश्वर बैरवा के रूप में हुई। मृतक के भाई राजेश बैरवा ने कपड़ों से युवक की पहचान की।

9 दिन से लापता था युवक, दो टुकड़ों में मिला शव…

मृतक के भाई राजेश बैरवा ने बताया कि 17 अगस्त को करीब 1 बजे उसके छोटे भाई विष्णु को दो युवक दोपहर में बाइक पर बैठाकर ले गए थे। तब से ही विष्णु से कोई संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने गुरुवार को कानोता थाने में मृतक विष्णु की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम को युवक का दो टुकड़ों में शव मिला। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

हत्या के बाद बदमाश हुए फरार…

डीसीपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि जिस जगह युवक का शव मिला। घटना के बाद से लोग फरार है। हत्या के बाद बदमाश तो भाग निकले, लेकिन लाश 7 दिन तक सड़ती रही। इस हत्या के पीछे कई वजह सामने आ रही है। कई लोग इसे लव एंगल के चलते सुनियोजित मर्डर बता रहे है, वहीं कुछ लोग पैसों का लेन-देन को लेकर हुए विवाद बता रहे है।

वारदात के बाद गलियां सूनी…

युवक की सनसनीखेज हत्या के बाद रामसर पालावाला गांव के लोग सहमे हुए हैं। जिस जगह पर हत्या की वारदात हुई, वह घर सूना पड़ा है। वहां के ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि ये मकान पालावाला गांव के किशोर (50) का है। वह अपने भाई लीला उर्फ विक्की (40) के साथ रहता है। इनकी दो बहनें भी साथ ही रहती हैं। दोनों की शादी हो चुकी है, लेकिन ससुराल को छोड़ कर यहीं पर रहती हैं। एक बहन के पति की मौत भी हो चुकी है। पूरा परिवार 17 अगस्त को हत्याकांड के बाद ही फरार हो गया था।

New Project 2023 08 29T125539.412 | Sach Bedhadak

मकान में डीजे के स्पीकर और दीवारों में मिले खून के छींटे…

वारदात के पांच दिन बाद उस कमरे से बहुत तेज बदबू आ रही थी। वहीं फर्श और दीवारों पर खून के छींटे लगे हुए है। इस मकान के बरामदे में डीजे के स्पीकर बॉक्स रखे हुए थे। वहीं एक चारपाई पर घास काटने वाली दांतली पड़ी थी। पुलिस को यहां से तलवारें और धारदार हथियार भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इसी दांतली से युवक की हत्या की थी।

कमरे में अंदर एक बड़ा संदूक भी था। पुलिस ने उसे खाली कराया तो उसमें रखे कपड़े निकालकर खाली किया गया था। संदूक में एक बड़ा बैग भी रखा था। शायद हत्या के बाद हत्यारे विष्णु के शव को संदूक में डालकर ठिकाने लगाना चाहते थे।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि पालावाला गांव से 5 किमी दूर लसाड़िया गुजरान गांव के विष्णु बैरवा का किशोर और विक्की के घर आना-जाना था। विष्णु फोटोग्राफी करता था। वह शादी-ब्याह और कार्यक्रमों में डीजे का काम भी करता था।

ग्रामीणों ने बताया कि 17 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे अचानक से तेज आवाज में डीजे पर गाने बजने लगे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इसी दौरान ही विष्णु की कमरे में ले जाकर हत्या कर दी गई। उससे पहले विष्णु ने दोनों दोस्त किशोर और विक्की के साथ शराब पी थी।

New Project 2023 08 29T125628.987 | Sach Bedhadak

प्रारंभिक तौर पर पता चला है कि शराब पीने के दौरान ही उनके बीच पैसों को लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि किशोर ने विष्णु से पैसे उधार ले रखे थे। विष्णु के लिए परिवार ने उसकी शादी के लिए लड़की देख रखी थी। उसे देखने के लिए प्रोग्राम था। ऐसे में पैसों की जरूरत के लिए वारदात के दिन भी विष्णु ने पैसों को लेकर किशोर से बात की थी। मामला बढ़ता देख विष्णु वहां से घर चला गया था। लेकिन दोनों भाई विक्की और किशोर अपनी बाइक लेकर विष्णु के घर गए। उसे बाइक पर बैठाकर वापिस ले आए। फिर उसे खूब शराब पिलाई और उसके बाद धारदार हथियारों से हत्या कर दी। डीजे की तेज आवाज में विष्णु की चीख पुकार कोई सुन ही नहीं सका। गर्दन को धड़ से अलग कर दिया फिर दोनों पैर भी काट दिए।

हत्या की वारदात के के बाद विष्णु का शव कमरे में छोड़ कर आरोपी वहां से भाग निकले। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी कानोता से होते हुए करौली, भरतपुर और इसके बाद हरियाणा के नारनौल चले गए थे। जहां से पुलिस ने दोनों भाइयों समेत 5 लोगों को पकड़कर हिरासत में लिया है।

मां बोली-दो लड़के बाइक पर बैठाकर मेरे बेटे को ले गए…

बेटे की मौत के बाद मां बिल्कुल बेसुध हैं। रो-रोकर एक ही शब्द मुंह से निकल रहा था…दरिंदों ने मेरे बेटे को मार दिया। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त की दोपहर, वह नदी के पास से घर लौट रही थी। तभी दो लड़के विष्णु को बाइक पर बैठा कर ले जा रहे थे। मैंने देखा तो उसे रुकने के लिए कई बार आवाज लगाई। उसने पीछे मुड़ कर देखा, लेकिन बाइक वाले रुके ही नहीं। विष्णु मेरी आवाज सुनकर रूक जाता तो आज वह जिंदा होता।

पिता बोले-शादी के लिए लड़की देख रखी थी…

कानोता के लसाडिया गुजरान निवासी मृतक के पिता रामेश्वर (65) ने बताया कि 17 अगस्त को उसे दो युवक घर आकर ले गए थे। इन दिनों डिग्गी कल्याण जी की यात्रा चल रही है, हमने सोचा कि वहीं डीजे लगा रखा होगा। देर रात तक नहीं लौटा तो हमें चिंता सताने लगी। कई रिश्तेदारों से भी पूछा, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। पिता रामेश्वर बैरवा ने बताया कि विष्णु पहले भी एक-बार बिना किसी को बताए दिल्ली चला गया था। लेकिन, कुछ दिन बाद लौटकर वापस आ गया था। हम यही लोग सोच रहे थे कि शायद इस बार भी अपना डीजे का काम निपटाकर अपने आप लौट आएगा। कई दिन इंतजार के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो पुलिस थाना कानोता में 24 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई।

यह खबर भी पढ़ें:- 9 दिन पहले घर से गायब हुआ युवक…फिर कुत्ता घर लेकर आया एक कटा सिर…जानें क्या है पूरा माजरा

25 अगस्त की शाम करीब 7 बजे पुलिस का हमारे पास फोन आया। हम पालावाला गांव पहुंचे तो देखकर सन्न रह गए। पुलिस के साथ उस मकान में दाखिल हुए तो बेटे का केवल धड़ था। पास में पड़ी चप्पल और पायजामा से उसकी पहचान हुई। शव में कीड़े लगे हुए थे। पूरी तरह से गल चुका था।

मेरे बेटे को बकरे की तरह से काट-काट कर मार डाला गया। केवल कंकाल की खोपड़ी थी। कुत्ते उस खोपड़ी को लेकर घूम रहे थे। लोगों ने देखकर पुलिस को बताया। उन्होंने बताया कि परिवार में विष्णु की शादी की तैयारी कर रखी थी। रिश्ता पक्का करने के लिए लड़की वालों से बातचीत चल रही थी।

क्या हत्या में कोई प्रेम प्रसंग एंगल? पुलिस जांच में जुटी…

कानोता थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि विष्णु बैरवा हत्याकांड के पीछे क्या प्रेम प्रसंग है या केवल कहासुनी। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों सहित 5 संदिग्धों को पकड़ा है। हत्या के बाद आरोपी हरियाणा के नारनौल भाग गए थे। जहां पर ये साफ-सफाई कर का काम करते थे। वहां पहुंच कर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पुलिस जल्द ही आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरी घटना का खुलासा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *