IPS सुशील कुमार व IAS गिरधर को किया जाए गिरफ्तार : राजेंद्र राठौड़

अजमेर में होटलकर्मियों से मारपीट का मामला: नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लिखा पत्र।

Rajendra Rathore | Sach Bedhadak

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने अजमेर में होटलकर्मियों से मारपीट करने वाले आईपीएस सुशील कुमार और आईएएस गिरधर को गिरफ्तार करने की मांग की है। राठौड़ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिख कर पुलिस की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान उठाए हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि एक भारतीय प्रशासनिक सेवा व एक भारतीय पुलिस सेवा के अफसर ने अपने मातहतों को साथ लेकर होटल मकराना राज के कार्मिकों से न केवल मारपीट की बल्कि इस अपराध पर पर्दा डालने की भी भरपूर कोशिश की गई। संगठित गिरोह की तरह हमला करने की यह घटना स्टील फ्रेम कही जाने वाली देश की अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के आचरण पर तो सवाल खड़ा करती ही है, पुलिस एवं प्रशासनिक ढांचे में शामिल लोगों की खुद को कानून से ऊपर समझने की प्रवृत्ति की ओर भी इशारा करती है।

यह खबर भी पढ़ें:-Rajasthan Election 2023 : चुनावी तैयारियों में जुटा आयोग, इस बार 51,187 मतदान केंद्रों पर डलेंगे वोट

अज्ञात जनों के खिलाफ दर्ज किया मामला 

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि पुलिस-प्रशासन-अपराधी के बीच नेक्सस होने से अपराधों में वृद्धि हो रही है। आरोपियों ने होटल स्टाफ को रात्रि 2 बजे लाठी और डंडों से बुरी तरह से पीटा और गंभीर चोट कारित कीं। इन अफसरों की करतूत के तमाम सबूतों तथा वीडियो फु टेज/ रिकॉर्डिग उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह सरकार की मिलीभगत तथा ठप कानून व्यवस्था को दर्शाती है। घटना की गंभीरता को देखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन ने भी इस बारे में एडवाइजरी जारी कर नसीहत दी है। उक्त प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए प्रकरण की जांच उच्च अधिकारी की स्वतंत्र एजेन्सी से कराई जाए। पीड़ितों को न्याय दिलवाने के लिए आईपीएस सुशील और आईएएस गिरधर को गिरफ्तार किया जाएं।

CM ने जनता को झांसे में लिया: जोशी

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सुबहशाम केंद्र सरकार और भाजपा को कोसते हैं, लेकिन वे यह बताएं, प्रदेश की जनता से जो वादा करते हैं, उस पर कायम क्यों नहीं रहते। 2018 के चुनावी वादे में कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, सस्ती बिजली और महंगाई से मुक्ति का वादा किया था लेकिन 4.5 वर्षों तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनता को झांसे में लिया है, लेकिन काठ की हांडी एक बार चढ़ सकती है बारबार नहीं। अब जनता आपको वोट नहीं देगी।

यह खबर भी पढ़ें:-अस्थि फूलों में कैंची निकलने का मामला : चिकित्सा मंत्री बोले-जांच के लिए मेडिकल बोर्ड होगा गठित

युवाओं से किया कुठाराघात 

जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री यूथ कांग्रेस को संबोधित कर रहे थे, परंतु उन्हें सबसे अधिक समस्या ही युवाओं से है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि आलाकमान के फै सले को स्वीकार करना चाहिए। तो 25 सितंबर को वर्तमान के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष जब आलाकमान का संदेश लेकर जयपुर आए थे तो आपने उनके फै सले को स्वीकार क्यों नहीं किया?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *