Kota North Assembly Result : कांग्रेस के शांति धारीवाल की जीत, प्रहलाद गुंजल को 1231 वोटो से हराया

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर नतीजे आने लगे है। कोटा जिले की 6 सीटों के रुझान आना शुरू हो गए है।…

New Project 2023 12 03T134904.447 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की 199 सीटों पर नतीजे आने लगे है। कोटा जिले की 6 सीटों के रुझान आना शुरू हो गए है। कोटा उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी शांति धारीवाल ने जीत दर्ज की है। शांति धारीवाल ने यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल को हराया। शांति धारीवाल ने भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल को 1231 वोटो से हराया। शांति धारीवाल को कुल 58712 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल को 57481 वोट मिले।

बता दें कि राजस्थान की राजनीति में शांति कुमार धारीवाल एक बड़ा चेहरा हैं और उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बाद कांग्रेस का तीसरा बड़ा नेता माना जाता है। गहलोत सरकार में वह कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास शहरी विकास, कानून और संसदीय मामलों से जुड़े विभाग हैं। एक समय पार्टी आलाकमान की नाराजगी की वजह से इस विधानसभा चुनाव में टिकट कटने के कयास लग रहे थे, लेकिन पार्टी ने सारे कयासों पर विराम लगाते हुए कोटा जिले की कोटा उत्तर सीट से उम्मीदवार बनाया।

3 बार विधायक बने तो एक बार सांसद…

20 अक्टूबर 1943 को जन्मे शांति कुमार धारीवाल ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से बीए करने के बाद एलएलबी (1966) की डिग्री हासिल की। वह अपने राजनीतिक करियर में 3 बार विधायक बने तो एक बार सांसद रहे। 1984 के लोकसभा चुनाव में वह कोटा सीट से सांसद चुने गए। फिर 1998 में कोटा उत्तर से विधायक बने। इसके बाद 2008 और 2018 में भी यहीं से विधायक चुने गए।

जैन समुदाय से बड़े नेता हैं शांति धारीवाल…

80 साल के बुजुर्ग नेता शांति धारीवाल का नाता जैन समुदाय से है। वह अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में भी रहे हैं। चुनाव को लेकर दाखिल अपने हलफनामे में शांति कुमार धारीवाल ने बताया कि उनके पास 1.50 लाख रुपये कैश है। जबकि उनके पास 4.45 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है। साथ ही 2.28 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।