प्रदेश के 3 जिलों में तेज रफ्तार का कहर…सड़क हादसों में 7 लोगों की गई जान, 6 गंभीर घायल

प्रदेश के तीन जिलों में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इसके चलते अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की जान चली गई वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

road accident03 | Sach Bedhadak

जयपुर। प्रदेश के तीन जिलों में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। इसके चलते अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की जान चली गई वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसे में एक बुजुर्ग और एक महिला ब्रेन डेड पाए गए। हादसों के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए लोगों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और राहगीर मदद के लिए दौड़े। वहीं पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया और मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए। इन हादसों में वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

भीलवाड़ा: ट्रेलर ने 2 युवकों को 100 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत 

प्रदेश के भीलवाड़ा जिले में सबल सागर मार्गपर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक से अपने काम से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर बाइक सहित दोनों युवकों को घसीटते हुए करीब 100 फीट तक ले गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद बदनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपे। 

बदनोर थानाधिकारी रामकिशन ने बताया कि रविवार देर रात बदनोर निवासी सूरज पुत्र गोपाल सिंह कच्छावा और मनीष पुत्र अमर सिंह रावणा राजपूत बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सबल सागर मार्गपर हादसे का शिकार हो गए। मृतकों के परिजनों ने बताया कि सूरज आसींद और मनीष भीम में काम करता था। सूरज अपने घर में इकलौता कमाने वाला था। दोनों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। 

बांसवाड़ा : दो बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

जिले में सोमवार सुबह 9 बजे तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए थे। जिनमें बाइक सवार एक महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं दसरी बाइक ू पर सवार तीन लोग गंभीर घायल हो गए। परपाडला पुलिस चौकी के कांस्टेबल सुनील ने निजी वाहन से मृतकों के शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों को इलाज के अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतक बुजुर्ग महिला व घायल बाइक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं दूसरी बाइक पर सवार (40)  गौतमेश्वर पुत्र हकरू मईडा निवासी कटुंबी की मौके पर मौत हो गई। आएएमजी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर दिनेश माहेश्वरी ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों को यहां लाया गया। उसमें एक बुजुर्ग और एक महिला ब्रैन डेड थे। बाकी 3 घायलों को उपचार के लिए भर्ती कर लिया है। एक की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचित दी और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीकानेर: बस-कार की टक्कर में तीन की मौत, 3 घायल 

जिले में सोमवार शाम को भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर घायल हो गए। हादसा मुख्य नहर की एक हजार आरडी पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।

 जानकारी के अनुसार, बस बज्जू से गुजरात जा रही थी। वहीं कार बिकमपुर की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान मुख्य नहर की एक हजार आरडी पर बस ने कार को टक्कर मार दी। कार सवार सभी लोग रामदेवरा से बज्जू की तरफ आ रहे थे। हादसे में एक महिला और 2 पुरुषों की मौत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें:-विधानसभा से राजेंद्र गुढ़ा और मदन दिलावर को क्यों किया सस्पेंड? गहलोत के मंत्री ने बताई सही वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *