सुहागरात के अगली सुबह खून से लहूलुहान मिला दूल्हा, डॉक्टरों को लगाने पड़े कई टांके…पर हुआ क्या था?

नागौर। राजस्थान के नागौर में एक दूल्हा अपनी सुहागरात के अगले ही दिन अस्पताल पहुंच गया। दूल्हे को लहूलुहान हालत में देखकर परिजन अस्पताल लेकर…

New Project 2023 06 11T144847.324 | Sach Bedhadak

नागौर। राजस्थान के नागौर में एक दूल्हा अपनी सुहागरात के अगले ही दिन अस्पताल पहुंच गया। दूल्हे को लहूलुहान हालत में देखकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने समय पर ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली। फिलहाल, दूल्हे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। दरअसल, हादसे में चालू पंखा अचानक छत से नीचे गिर गया। पंखा गिरने से दूल्हे की गर्दन कट गई थी। जिसके बाद आनन-फानन में दूल्हे को तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। युवक को बचाने के लिए युवक की गर्दन पर 26 टांके लगाने पड़े। युवक की एक दिन पहले ही शादी हुई थी।

जानकारी के अनुसार, नागौर के मकराना के मकराना के गौड़ाबास मोहल्ले में रहने वाला मार्बल व्यापारी इकराम का 9 जून को अब्दुल सराय की रहने जन्नत से निकाह हुआ था। शुक्रवार की रात में निकाह की सारी रस्में पूरी हुईं। निकाह के अगले ही दिन उसकी पत्नी मायके चली गई। रातभर जागने के कारण इकराम काफी थका हुआ था, इसलिए वह अपने कमरे में सोने चला गया और पंखा चालू कर पलंग पर लेट गया। इसी दौरान चलता हुआ छत का पंखा अचानक टूटकर उसके ऊपर आ गिरा, जिससे उसकी गर्दन कट गई और हाथ में चोट आईं।

युवक की चिल्लाने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे परिजन…

दोपहर करीब 12 बजे कमरे से जोरदार आवाज आई। इकराम की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग उसके कमरे की ओर दौड़े। वहां जाकर देखा तो इकराम खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसकी गर्दन से खून बह रहा था और एक हाथ में गहरा घाव था। वहीं, पलंग पर सीलिंग फैन पड़ा हुआ था। पंखे की पंखड़ियों से उसकी गर्दन और हाथ पर गहरी चोट लगी थी। आनन-फानन में इकराम को अस्पताल ले जाया गया।

New Project 2023 06 11T144806.626 | Sach Bedhadak

डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई युवक की जान…

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। पंखा गिरने से इकराम के गले के दोनों तरफ की खून की नसें कट गई थीं। उनमें से खून निकल रहा था। डॉक्टर किसी दूसरे अस्पताल में रेफर करने की स्थिति नहीं थे, इसलिए डॉक्टरों ने तुरंत उसका ऑपरेशन करने का फैसला किया। डॉक्टरों द्वारा घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कटी हुई नसों को दोबारा जोड़ा गया। उसके गले में 26 टांके आए हैं और अब उसकी हालत पहले से बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *