नहीं रहे अभिनेता Mangal Dhillon, 48 की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड में काम कर चुके पंजाबी एक्टटर मंगल ढिल्लो (Mangal Dhillon) का रविवार को लुधियाना में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।

Mangal Dhillon | Sach Bedhadak

मुबई। बॉलीवुड में काम कर चुके पंजाबी एक्टटर मंगल ढिल्लो (Mangal Dhillon) का रविवार को लुधियाना में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उन्होंने कैंसर से खूब जंग लड़ी लेकिन जीत ना सके। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह करीब एक महीने से लुधियाना के एक अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। हालांकि, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उनके निधन की जानकारी एक्टर यशपाल शर्मा ने दी। मंगल एक एक्टर होने के साथ-साथ लेखक, फिल्म निर्माता और निर्देशक भी थे।

यह खबर भी पढ़ें:-रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘Animal’ का प्री-टीजर रिलीज, देखें वीडियो

48 की उम्र में दुनिया छोड़ गए मंगल ढिल्लो

मंगल ढिल्लो सिर्फ 48 की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। मंगल का पंजाबी इंडस्ट्री में बड़ा योगदान रहा था। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्में की थी। साथ ही उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। उन्होंने अपने कॅरियर में 25 से 30 हिंदी फिल्मों और टीवी शोज में काम किया था। बता दें कि एक्टर को आखिरी बार साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘तूफान’ में देखा गया था।

यह खबर भी पढ़ें:-धर्मेंद्र ने की अपने पोते की शादी कन्फर्म, बताया उन्हें करण के रिश्ते के बारे में पता चला तो कैसा था रिएक्शन?

सुखबीर बादल ने जताया दुख

मंगल ढिल्लो ने युगांधर, लक्ष्मण रेखा, निशाना, विश्वआत्मा, खून भरी मांग और आजाद देश के गुलाम जैसी फिल्में की थीं। अभिनेता के निधन पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने दुख जताते हुए कहा कि यह भारतीय सिनेमा की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *