आंगनबाड़ी-शिशुपालना गृह के कर्मियों को गहलोत सरकार की सौगात, 15% बढ़ाया मानदेय

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र और शिशुपालना गृह पर कार्यरत कर्मियों को खुशखबरी दी है। उन्होंने कर्मचारियों को दिए जाने वाले…

ashok gehlot 5 | Sach Bedhadak

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र और शिशुपालना गृह पर कार्यरत कर्मियों को खुशखबरी दी है। उन्होंने कर्मचारियों को दिए जाने वाले मानदेय में 15% की बढ़ोतरी की है। सीएम ने इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर कहा कि उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और शिशु पालना गृह में काम करने वाले कर्मचारियों को मानदेय में राज्य के अंश में से 15% की बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इस प्रस्ताव के मुताबिक ICDS विभाग के आंगनबाड़ी केंद्र पर जो मानदेय कर्मी जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पशुपालना गृह में काम करने वाले कर्मचारी, उनके मानदेय में 15% की बढ़ोतरी की गई है। अभी तक इन कर्मचारियों का मानदेय केंद्र और राज्य सरकार के 60:40 के अनुपात में दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मानदेय में बढ़ोतरी करने की यह घोषणा इस साल के पेश किए गए बजट में भी की थी। अब उन्होंने इस घोषणा को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से राज्य सरकार पर हर साल 70 हजार करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *