गांधी दर्शन से 50 हजार की फौज होगी तैयार, गहलोत बोले-PM मोदी के भी खड़े हो जाएंगे कान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बीजेपी पर अन्ना हजारे, रामदेव और केजरीवाल का उपयोग करने का आरोप लगाया।

CM Gehlot

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। साथ ही बीजेपी पर अन्ना हजारे, रामदेव और केजरीवाल का उपयोग करने का आरोप लगाया। जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राजस्थान गांधी दर्शन सम्मेलन (Rajasthan Gandhi Darshan Sammelan) को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि मुझे भरोसा नहीं था कि यह विभाग इतनी जल्दी तेजी से काम करेगा। जिला स्तर पर इस विभाग ने दफ्तर खोले है। सभी राज्यों में शांति अहिंसा विभाग बनाने की जरूरत है। केंद्र सरकार को भी ईमानदारी से विभाग बनाना चाहिए।

सीएम गहलोत ने कहा कि अन्ना हजारे, रामदेव और केजरीवाल को बीजेपी ने आगे करके उपयोग किया है। आज देश में लोकपाल की चर्चा ही नहीं होती है। गांधी दर्शन के माध्यम से 50 हजार की फौज तैयार हो सकती है, अगर ऐसा हुआ तो पीएम मोदी के कान भी खड़े हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांधी म्यूजियम के लिए 100 करोड़ की घोषणा की। कुमार प्रशांत ने कहा यह काम तो 20 करोड़ में हो जाएगा। गांधी के विचारकों की ऐसी सोच है, कोई और जगह काम होता तो कहा जाता 100 करोड़ कम है 125 करोड़ लगेंगे।

देश में लोकतंत्र की उड़ रही धज्जियां

उन्होंने कहा कि चौथी बार गहलोत सरकार हमारे सामने सवाल यह नहीं है, सवाल यह है कि देश में लोकतंत्र की स्थिति क्या है ? आज देश किस स्थिति में है और किस स्थिति में जाएगा। आरएसएस और बीजेपी ने जिस तरह से कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतना कोई बड़ा काम नहीं है। जाति और धर्म ऐसी चीज है कि सबकुछ हो सकता है। लेकिन, सवाल ये है कि आज संविधान की धज्जियां उड़ रही है। लेकिन, बिना विपक्ष के काहे का पक्ष है। इन लोगों को आलोचना पसंद नहीं है। लेकिन, मेरी या मेरी सरकार की आलोचना होती है तो मैं स्वागत करता हूं। हो सकता है कि आलोचना में कोई सुझाव हो जिसके आधार पर सुधार किया जा सके। लेकिन, ये लोग आलोचना को देशद्रोही मानते है और जेलों में डाल देते है। आखिर, देश में ये क्या हो रहा है?

राजस्थान के 25 जिलों में गांधी दर्शन समिति खोली

सीएम गहलोत ने कहा कि गांधी ने सत्य अहिंसा की बात कही। साल 2006 में सत्याग्रह को लेकर दिवस मनाया जा रहा था। यूएन में 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाने के लिए प्रस्ताव पास किया। कमिटमेंट के साथ सभी कार्यकर्ता ट्रेनिंग ले। 2006 में गांधी दर्शन के समिति बनाने की बात सोची। राजस्थान के 25 जिलों में गांधी दर्शन समिति खोली गई। अधिकांश जिलों में आज भी गांधी दर्शन समिति के सदस्य काम करते है और मिलते है। सरकार द्वारा गांधी म्यूजिक बनाया जा रहा है। गांधी दर्शन और विचार के लिए शांति एवं अहिंसा विभाग के लिए सुझाव दिए।

आजादी की जंग में इन लोगों ने क्या किया?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान खोलने का नारा दिया। राहुल गांधी ने कहा है कि देश एक रहे नफरत से दूर रहे यही हमारा उद्देश्य है। शांति और देश एक रखने के लिए इंदिरा गांधी राजीव गांधी शाहिद हो गए। सत्ता में अभी आए लोगों से पूछे इन्होंने आजादी की जंग में अंगुली तक नहीं कटाई है। मुखोटा लगाकर खुद लोकतांत्रिक माहौल बिगाड़ रहे है।

खाचरियावास बोले-हमारी योजनाएं बंद कर देगी बीजेपी

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अगर सरकार रिपीट नहीं होगी, तो बीजेपी हमारी योजनाएं बंद कर देगी। बीजेपी कहती है कि रेवड़ी मत बांटों, ‘रेवड़ी क्यों नहीं बांटें?, रेवड़ी मीठी होती है, ‘सरकार का काम है रेवड़ी बांटना। इसी दौरान चौथी बार गहलोत सरकार के नारे लगे। जिस पर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अगर यह नारा स्थापित करना चाहते है तो आपको घर घर जाना होगा।

ये खबर भी पढ़ें:-अवैध खनन करने वालों के हौसले बुलंद! वन कर्मियों से मारपीट कर छुड़ा ले गए जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *