Mahindra Thar को इस महिला ने किया डिजाइन, जानें अब कितने करोड़ की हैं मालकिन

नई महिंद्रा थार की सफलता के पीछे कई लोग हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक महिला को इसका बड़ा श्रेय जाता है वो कौन हैं। महिंद्रा को इतन पॉपुलर बनाने वाली महिला का नाम है रामकृपा अनंतन (Ramkripa Ananthan) है जिन्हें कृपा अनंतन के नाम से भी जाना जाता है।

ramkripa ananthan | Sach Bedhadak

मुंबई। महिंद्रा एंड महिंद्रा की दमदार, मजबूत SUV Thar का ऑटो मॉर्केट में दबदबा कायम है। महिंद्रा पहले 3 डोर Thar लेकर आई तो अब जल्द ही 5 डोर (Mahindra Thar 5 Door) लॉन्च करने जा रही है। थार में कुछ चीजें ऐसी हैं जो लोगों को दीवाना बना रही हैं। हालांकि, दूसरी पीढ़ी की थार में महिंद्रा ने कुछ बदलाव किए हैं। नई महिंद्रा थार की सफलता के पीछे कई लोग हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक महिला को इसका बड़ा श्रेय जाता है वो कौन हैं। महिंद्रा को इतन पॉपुलर बनाने वाली महिला का नाम है रामकृपा अनंतन (Ramkripa Ananthan) है जिन्हें कृपा अनंतन के नाम से भी जाना जाता है।

यह खबर भी पढ़ें:-MG Gloster SUV : भारत में लॉन्च हुई Gloster का एडवांस ब्लैकस्टॉर्म एडिशन, जानिए कीमत और दमदार फीचर्स

ऑटो मॉर्केट में क्रांति लेकर आईं रामकृपा अनंतन

रामकृपा अनंतन ऑटो इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं, जिन्होंने महिंद्रा को एसयूवी सेगमेंट में क्रांति लाने में मदद की। अनंतन वर्तमान में ओला इलेक्ट्रिक में डिजाइन के प्रमुख के रूप में जुड़ी हुई हैं। अनंतन महिंद्रा ने महिंद्रा की धांसू एसयूवी महिंद्रा थार, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और महिंद्रा स्कॉर्पियो को डिजाइन किया है।

रामकृपा अनंतन की प्रॉपर्टी और क्वालिफिकेशन

रामकृपा अनंतन की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से मास्टर ऑफ डिजाइन प्रोग्राम (IIT Bombay) पूरा करने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा से जुड़ गईं। उन्होंने बिडला इंस्ट्रीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग (BITS) से डिग्री पूरी की। अनंतन ने 1997 में महिंद्रा में एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपना कॅरियर शुरू किया। 2005 में उन्हें डिजाइन प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया था और उस भूमिका में उन्होंने लोकप्रिय महिंद्रा एक्सयूवी 500 SUV को डिजाइन किया था। इसके 10 साल बाद वह कंपनी की प्रमुख डिजाइनर बनीं और उन्होंने तीन प्रोडक्ट्स थार, एक्सयूवी 700 और स्कॉर्पियो के लिए प्रतिष्ठित डिजाइनों को फिर से बनाया।

यह खबर भी पढ़ें:-Tata Motors ने लॉन्च किया Altroz का नया सीएनजी वर्जन, जानिए कीमत और धांसू फीचर्स

अनंतन ने महिंद्रा एक्सयूवी 300 कॉम्पैक्ट एसयूवी और मराजो एमपीवी को पेश करके एक व्यक्तिगत व्हीकल पोर्टफोलियो भी तैयार किया, जिसकी परिकल्पना Ssangyong और MANA में स्थित अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ की गई थी। रामकृपा का खुद का KRUX डिजाइन स्टूडियो भी है। रामकृपा अनंतन की मौजूदा नेट वर्थ 330 करोड़ रुपए है। फिलहाल वह OLA Electric के साथ काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *