महंगाई राहत कैंप : सीएम ने मावली को दी सौगातें तो लगे अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे  

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज महंगाई राहत कैंप के अवलोकन के लिए उदयपुर के मावली पहुंचे। उन्होंने यहां कैंप का निरीक्षण किया और लोगों को…

अशोक गहलोत

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज महंगाई राहत कैंप के अवलोकन के लिए उदयपुर के मावली पहुंचे। उन्होंने यहां कैंप का निरीक्षण किया और लोगों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड बांटे। सीएम अशोक गहलोत ने यहां जनसभा को संबोधित किया  और अपने संबोधन में उन्होंने मावली की जनता को विकास कार्यों की सौगात भी दे दी।  

आपके कंधे से बोझ करने के लिए हम प्रतिबद्ध 

सीएम अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों के कंधों से महंगाई का बोझ कम करने के लिए हम ये महंगाई राहत कैंप चला रहे हैं। जिसमें आपके लिए चलाई जा रही 10 योजनाओं से आपको सीधे जोड़ने का काम किया जा रहा है। जिसमें 25  लाख का इलाज फ्री इलाज, 500 रुपए में गैस सिलेंडर,  अन्नपूर्णा योजना के जरिए राशन किट मिलने के साथ पेंशन समेत कईयोजनाओं का लाभ आपको मिलेगा। 

युवा, छात्रों सभी के लिए स्कीम्स 

सीएम ने कहा कि इस कमरतोड़ महंगाई के दौर में हम चाहते हैं कि किसी भी तरह आपके सिर से महंगाई की मार कम हो, हम युवाओं, छात्रों के लिए कई स्कीम्स ले कर आए हैं, लड़कियों को 30 हजार स्कूटी दे रहे हैं। संविदाकर्मियों को नियमित करने का काम कर रहे हैं। कॉलेजों में आज 80 प्रतिशत लड़कियां पढ़ती हैं। लड़कियों को दूर पढ़ने के लिए उनके मां-पिता नहीं भेजते, इसलिए हमने राजस्थान में आज 303 कॉलेज खोल दिए, हर जिले तहसील में आज एक कॉलेज हैं, बच्चियों को पढ़ने से अब नहीं रोका जाएगा।  हमने तो ये भी किया है कि जिस स्कूल में 500 लड़कियां पढ़ेंगी उसे भी कॉलेज बना दिया जाएगा। हमारी सरकार शिक्ष.,स्वास्थ्य पर फोकस कर रही है।  

मावली को मिलीं सौगातें, लगे गहलोत जिंदाबाद के नारे

सीएम ने कहा कि हम 500 बच्चों को विदेश पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। आगे इसे और भी बढ़ाएंगे, सरकारी खर्चे पर इन्हें भेज रहे हैं। मावली में रिको के लिए जमीन दे रहे हैं,  इंडस्ट्री डेवलप होगी ,रोजगार मिलेगा। सीएम ने कहा कि आपके विधायक ने कई मांगें रखी हैं, साऱी जरूरी है, लेकिन कुछ को पूरी करने की कोशिश करूंगा। इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने मावली CHC को उप जिला अस्पताल बनाने की और मावली को नगरपालिका बनाने की घोषणा की। इस ऐलान के साथ ही गहलोत की सभा में  अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगमने लगे और पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *