CM गहलोत का राहत भरा फैसला, प्रदेश के 30 स्कूल होंगे क्रमोन्नत…8 स्कूलों में शुरू होंगे नए विषय

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी…

New Project 2023 09 22T175858.919 | Sach Bedhadak

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित 30 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

उन्होंने इन विद्यालयों के लिए 390 विभिन्न पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है। प्रत्येक क्रमोन्नत विद्यालय के संचालन हेतु 13-13 पदों का सृजन किया गया है। इन पदों में प्रधानाचार्य, कनिष्ठ सहायक एवं सहायक कर्मचारी के 1-1, अध्यापक लेवल-2 एवं लेवल-1 के 2-2 एवं वरिष्ठ अध्यापक के 6 पदों का सृजन शामिल है। श्री गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश के विद्यार्थियों को प्राथमिक स्तर की शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा घर के नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगी।

ये विद्यालय हुए क्रमोन्नत…

  1. खैरथल-तिजारा जिले के तिजारा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्दौर।
  2. अलवर जिले के रैणी का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मालीबास राजपुर छोटा।
  3. बारां जिले का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गजनपुरा।
  4. चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवदा।
  5. चित्तौड़गढ़ जिले का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बराडा चित्तौड़गढ।
  6. दौसा जिले के बसवा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाडला।
  7. दौसा जिले के नांगल राजावतान का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देहलावास।
  8. धौलपुर जिले के सैंपऊ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेमरा।
  9. धौलपुर जिले के सैंपऊ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आरी।
  10. धौलपुर जिले के राजाखेड़ा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवदास का पुरा।
  11. जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भू की ढाणी बैया।
  12. जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेर फकीर की ढाणी।
  13. करौली जिले के सपोटरा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दूंदीपुरा।
  14. करौली जिले के सपोटरा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़ सलेमपुर।
  15. करौली जिले के हिण्डौन का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामनपुरा जगर।
  16. करौली जिले के हिण्डौन का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रीझवास।
  17. करौली जिले के हिण्डौन का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय निसुरियां का पुरा।
  18. नागौर जिले के रियांबड़ी का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कंवरियाट।
  19. डीडवाना-कुचामन जिले के डीडवाना का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ठाकरियास।
  20. पाली जिले के सोजत का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पचुंदा कला।
  21. राजसमंद जिले के भीम का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केसागुढ़ा।
  22. राजसमंद जिले के देवगढ़ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कलालों की आंती।
  23. श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरजनसर।
  24. सीकर जिले के धोद का शहीद हरदेवाराम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय करनपुरा खूड़।
  25. सिरोही जिले के रेवदर का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय वासदा।
  26. टोंक जिले के मालपुरा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा।
  27. अनूपगढ़ जिले के घडसाना का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 2 एसटीवाई।
  28. बूंदी जिले के नैंनवा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुरा।
  29. बूंदी जिले के हिण्डोली का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बोरखंडी।
  30. हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लुधाना।

प्रदेश के 8 विद्यालयों में प्रारंभ होंगे नवीन विषय…

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 6 जिलों के 8 विद्यालयों में 11 नवीन विषय प्रारंभ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन विद्यालयों में नवीन विषयों के संचालन के लिए स्कूल व्याख्याता का एक-एक पद सहित कुल 11 पद सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों को अपना पंसदीदा विषय स्थानीय स्तर पर ही चुनने का अवसर प्राप्त होगा। गौरतलब है कि सीएम गहलोत ने साल 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की गई थी।

विद्यालय और नवीन विषय…

  1. अलवर के रामगढ़ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मुबारिकपुर में पंजाबी।
  2. बालोतरा के बायतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अकादरा में भूगोल।
  3. भरतपुर के राजकीय गर्ल्स माध्यमिक विद्यालय वैर में अंग्रेजी एवं इतिहास।
  4. भरतपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खानवा में इतिहास।
  5. चूरू के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल मोहता राजगढ़ में गृह विज्ञान।
  6. जयपुर ग्रामीण के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बगरू में इतिहास व हिन्दी साहित्य।
  7. जयपुर ग्रामीण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ में अंग्रेजी एवं गृह विज्ञान।
  8. जैसलमेर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भणियाणा में गणित।