जयपुर में कोचिंग संचालक ने शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, युवती से हड़पे लाखों रुपए के गहने

जयपुर। राजधानी जयपुर से सटे चौमूं में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर कोचिंग संचालक ने महिला से…

Rape 01 3 1 | Sach Bedhadak

जयपुर। राजधानी जयपुर से सटे चौमूं में एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर कोचिंग संचालक ने महिला से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी युवक ने उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर देहशोषण करता रहा। आरोपी युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए के गहने सहित और प्लाट हड़प लिया। महिला के शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने इनकार कर दिया। धोखे का अहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ चौमूं पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौमूं पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि अक्टूबर 2022 में जयपुर के मानसरोवर रजत पथ निवासी कोचिंग संचालक दीपक सिंह राजावत से सोशल मीडिया के जरिए जान-पहचान हुई। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। महिला का आरोप है कि दीपक सिंह राजावत ने शादी करने का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान आरोपी युवक ने उसका अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। शादी का झांसा देकर आरोपी दीपक सिंह राजावत ने उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका देहशोषण किया। आरोपी युवक ने अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उसके लाखों रुपए के गहने और मोबाइल फोन सहित करीब 19 लाख रुपए हड़प लिए। आरोपी युवक ने उसका प्लॉट भी खुद के नाम करवा लिया। महिला ने जब शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया। धोखे का अहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ चौमूं पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

चौमूं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि दीपक सिंह राजावत पिपाड़ा खुर्द दौसा जिला निवासी और हाल निवासी रजत पथ मानसरोवर जयपुर में रहता है। नारायण विहार में द लर्निंग एकेडमी के नाम से एक कोचिंग संस्थान भी संचालित कर रहा है। आरोपी कोचिंग संचालक दीपक सिंह राजावत के खिलाफ शादी का झांसा देकर अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।