जयपुर में BJP महिला मोर्चा का ‘थाली नाद’ …मुख्यमंत्री आवास घेरने निकली महिलाएं, रोकने पर पुलिस से भिड़ीं

सभा के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने थाली बजाते हुए सीएमआर की ओर कूच किया। जिस दौरान उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में जाब्ता तैनात किया और पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर महिलाओं को रोकने की काफी कोशिश की।

BJP Mahila Morcha protests

BJP Mahila Morcha protests : जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी हर मोर्चे पर गहलोत सरकार की घेराबंदी करने में जुट गई है। राजस्थान प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा ने आज गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने थाली बजाकर गहलोत सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की और नारी शक्ति की एकजुटता दिखाई। बुधवार सुबह 11 बजे सभी महिला कार्यकर्ता प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर एकत्रित हुई, जहां एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा को महिला मोर्चा की कई पदाधिकारी और प्रदेश बीजेपी के नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद महिलाओं ने सीएमआर की ओर कूच किया। लेकिन, पुलिस ने रास्ते में ही बैरिकेड्स लगाकर रोक लिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ता और पुलिस आपस में भिड़ गई। काफी देर तक पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष देखने को मिला। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी कई महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर एक सभा को संबोधित करते हुए राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने कहा कि सरकार आंखों पर पट्टी बांधकर बैठी है, महिलाओं का यह आंदोलन एक बड़ी शुरुआत है और महिलाओं में आज गुस्सा है, राजस्थान में रोजाना दुष्कर्म हो रहे हैं। बता दें कि बुधवार को सुबह से ही गहलोत सरकार के खिलाफ कई हैशटेग भी ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे थे।

बीजेपी ऑफिस पर सभा के बाद बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सीएमआर की ओर कूच किया और इस दौरान सभी थाली बजाते हुए गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सांसद दीया कुमारी ने कहा कि हम थाली नाद प्रदर्शन करके महिला अत्याचार को लेकर कुंभकरण की नींद मे सोई सरकार को जगाने का काम कर रहे हैं।

पुलिस से भिड़ीं महिला कार्यकर्ता

वहीं, सभा के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने थाली बजाते हुए सीएमआर की ओर कूच किया। जिस दौरान उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी संख्या में जाब्ता तैनात किया और पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर महिलाओं को रोकने की काफी कोशिश की। लेकिन कुछ महिला कार्यकर्ता बैरिकेड्स लांघने की कोशिश करने लगी। जिस पर महिला कार्यकर्ता और पुलिस आपस में भिड़ गई। काफी देर तक पुलिस और महिला कार्यकर्ताओं के बीच यह संघर्ष देखने को मिला।

प्रदर्शन के चलते कई जगह जाम के हालात

इधर, बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के चलते राजधानी जयपुर में जगह-जगह जाम के हालात बने हुए है। कई जगह तो हालात रहे कि वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। वहीं, सड़क पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, प्रदर्शन के चलते जाम से निजात के ट्रैफिक पुलिस ने खास इंतजाम किए थे। पुलिस ने कई जगह रूट डायवर्ट किया था। इसके बावजूद भी शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही।

थाली नाद को सोशल मीडिया पर भी मिल रहा समर्थन

गहलोत सरकार के कुशासन और जंगलराज में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार व असुरक्षा के खिलाफ जयपुर में महिला आक्रोश आंदोलन में नारी शक्ति की एकजुटता दिखाई दी। वहीं, बीजेपी महिला मोर्चा के थाली नाद को सोशल मीडिया पर भी काफी समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी गहलोत सरकार के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा है। सुबह से ही ट्विटर पर #MahilaVirodhiGehlot दूसरे स्थान पर ट्रेंड कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:-सड़क से सत्ता का ‘पथ’ बनाने में जुटी BJP! बीकानेर में एक्सप्रेस-वे पर विमान से लैंडिंग कर सकते हैं PM मोदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *