जयपुर: 15 हजार युवा लेंगे भाग…विजेताओं को नकद पुरस्कार, तीन दिवसीय खेल महोत्सव का इस दिन से होगा आगाज

सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान खेल युवा महोत्सव को लेकर आज प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा द्वारा समारोह से जुड़ी जानकारी साझा की गई।

ashok gehlot 69 | Sach Bedhadak

Jaipur News: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान खेल युवा महोत्सव को लेकर आज प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा द्वारा समारोह से जुड़ी जानकारी साझा की गई। राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लांबा ने कहा कि राजस्थान खेल युवा महोत्सव 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक सवाई मानसिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा।

’लोगो’ भी किया जारी

सीताराम लांबा ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवा कलाकारों की खोज करना और उन्हें प्रशिक्षण एवं सुविधा देकर राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तैयार करना है। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान युवा बोर्ड का ’लोगो’ भी जारी किया।

15 हजार युवा लेंगे महोत्सव में भाग

लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अक्टूबर को समारोह के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आमंत्रित किया गया है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। 2 अक्टूबर को प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। करीब 15 हजार युवा इस महोत्सव में भाग लेंगे। महोत्सव में नृत्य, वाद-विवाद, योग, मार्शल-आर्ट, चित्रकला आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

विजेताओं को दिया जाएगा नकद पुरस्कार

लांबा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में महोत्सव में भाग ले। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं ’कला रत्न’ पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर युवा मामले एवं खेल विभाग के उपाध्यक्ष सुशील पारीक, उप शासन सचिव सुन्दर लाल, सचिव राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद सोहन लाल चौधरी एवं सचिव राजस्थान युवाबोर्ड कैलाश चन्द पहाड़िया मौजूद रहें।