लोकसभा चुनाव से पहले BJP ने राजस्थान में जारी की 23 प्रवक्ताओं की लिस्ट, पैनलिस्ट और कार्यालय प्रभारी भी बदले

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। इस बीच बीजेपी ने चुनाव से पहले राजस्थान में 23 प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। इसके साथ ही 14 पैनलिस्ट और कार्यालय प्रभारी भी बदले दिए गए हैं।

Rajasthan Police 2024 03 04T161931.177 | Sach Bedhadak

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। इस बीच बीजेपी ने चुनाव से पहले राजस्थान में 23 प्रवक्ताओं की सूची जारी की है। इसके साथ ही 14 पैनलिस्ट और कार्यालय प्रभारी भी बदले दिए गए हैं। यह लिस्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने जारी की है। इसमें कई नाम नये हैं तो कई पुराने चेहरो को जगह दी गई है।

इससे पहले विधानसभा चुनाव में जारी की गई थी लिस्ट

दरअसल, अगस्त 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्टों की सूची जारी की गई थी। अब नामों में भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी जगह मिली है। प्रवक्ताओं की इस लिस्ट में तीन महिलाओं को भी जगह मिली है। मीडिया पैनलिस्ट में दो महिलाओं को शामिल किया गया है। बीजेपी कार्यालय प्रभारियों को भी बदला गया है। महेश शर्मा की जगह मुकेश पारीक को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रवक्ताओं की लिस्ट में इन नामों को किया शामिल

विराटनगर विधायक कुलदीप धनखड़, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, चौमूं के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष अशोक सैनी, पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, अभिमन्यु सिंह राजवी, रामकुमार वर्मा, पूजा कपिल मिश्रा, माधोराम चौधरी, पंकज मीना, राखी राठौड़, अमित गोयल। , जोगेंद्र राजपुरोहित, आशीष चतुर्वेदी, प्रताप राव कौशिक, विकास सोमानी, अपूर्व सिंह, तन्मय शर्मा, शैलेश कौशिक, कृष्ण कुमार जानू, लक्ष्मीकांत पारीक, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर और नरेंद्र कटारा को भाजपा में प्रवक्ता बनाया गया है। इस बार बीजेपी प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ा दी गई है। पिछली बार केवल 12 प्रवक्ता बनाये गये थे। इसमें सभी प्रकार के समीकरणों को सरल बनाया गया है।

मीडिया पैनलिस्ट में इनके नाम शामिल

चेतन शर्मा, हितेंद्र शर्मा, विकास बारहट, मदन प्रजापत, राजेश चौधरी, अटल खंडेलवाल, श्याम सुंदर झां, नमित जैन, विक्रम सैनी, नम्रता सिंह, सुमित श्रीमाल, सुरेश गर्ग, सचिन जैन और सारिका चौधरी को बीजेपी का मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। पिछली बार सिर्फ 9 लोगों को मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया था। इस बार 14 लोगों को जगह मिली है। इसमें जातियों का ध्यान रखा गया है।