SMS स्टेडियम में सलेक्शन ट्रायल के दूसरे दिन शामिल हुए 738 खिलाड़ी

जयपुर। प्रदेशभर के सैकड़ों युवा खिलाड़यों ने मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने-अपने खेल में दम-खम दिखाया। मौका था राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् की…

738 players participated in the second day of selection trial at SMS Stadium

जयपुर। प्रदेशभर के सैकड़ों युवा खिलाड़यों ने मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपने-अपने खेल में दम-खम दिखाया। मौका था राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् की ओर से संचालित की जा रहीं खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए चल रहे सलेक्शन ट्रायल के दूसरे दिन का। मंगलवार को तीरंदाजी, हॉकी व कबड्डी के लिए ट्रायल का आयोजन हुआ। दूसरे दिन कुल 738 बालक व बालिक खिलाड़ियों ने स्पर्धा में भाग लिया। बुधवार को वॉलीबॉल, कुश्ती और साईक्लिंग के लिए सलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। 

हॉकी के लिए सबसे ज्यादा खिलाड़ी 

मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पूनिया ने बताया कि सबसे अधिक 407 खिलाड़ियों ने हॉकी के लिए ट्रायल में भाग लिया। इनमें 250 बालक व 157 बालिका खिलाड़ी शामिल थी। कबड्डी के लिए 216 बालक व 46 बालिकाओं, तीरंदाजी के लिए 53 बालकों व 16 बालिकाओं ने भाग लिया।

तीरंदाजों को डूंगरपुर में मिलेगा प्रवेश 

हॉकी के लिए सबसे ज्यादा खिलाड़ी मुख्य खेल अधिकारी वीरेन्द्र पूनिया ने बताया कि सबसे अधिक 407 खिलाड़ियों ने हॉकी के लिए ट्रायल में भाग लिया। इनमें 250 बालक व 157 बालिका खिलाड़ी शामिल थी। कबड्डी के लिए 216 बालक व 46 बालिकाओं, तीरंदाजी के लिए 53 बालकों व 16 बालिकाओं ने भाग लिया। 

तीरंदाजी की सलेक्शन ट्रायल में लड़कों को डूंगरपुर अकादमी के लिए व लड़कियों को जयपुर अकादमी के लिए चुना जाएगा। हॉकी के लड़कों का सलेक्शन जयपुर हॉकी अकादमी के लिए होगा व लड़कियों को अजमेर अकादमी में प्रवेश मिलेगा। कबड्‌डी खिलाड़ी लड़कों व लड़कियों को राजगढ़, चूरू में इसी वर्ष शुरू की जाने वाली अकादमी में प्रवेश मिलेगा। करौली बालक कबड्डी अकादमी के लिए भी 111 खिलाड़ियों ने प्रवेश की दावेदारी पेश की है।

(Also Read- जोधपुर में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी, 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *