ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 2 महिलाओं की मौत, 23 घायलों में से 13 को जयपुर, अलवर और भरतपुर किया रेफर

राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 23 महिलाएं घायल हो गई।

image 29 2 | Sach Bedhadak

Road Accident in Alwar : अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, 23 महिलाएं घायल हो गई। जिनमें से 13 महिलाओं को गंभीर हालत में जयपुर, अलवर और भरतपुर रेफर किया गया है। गंभीर घायलों में 2-3 बच्चियां भी बताई जा रही है। शुरूआती जांच में ट्रैक्टर चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग छूटा।

पुलिस के मुताबिक हादसा खेड़ली कस्बे के उदयपुर गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। उदयपुरा मोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से कई महिलाएं दब गई। जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान गंगा देवी जाटव पत्नी रामसुखि राम और मोहन देई निवासी दांतिया के रूप में हुई है।

image 31 | Sach Bedhadak

जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 महिलाएं और कई बच्चियां सवार थे। ये सभी महिलाएं दांतियां गांव से मजदूरी के लिए मन्यावास का बास जा रही थी। तभी उदयपुरा मोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 23 महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें उपचार के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से 13 महिलाओं को गंभीर हालत में जयपुर, अलवर और भरतपुर रैफर कर दिया। गंभीर घायलों में कई बच्चियां भी बताई जा रही है। मृतक महिलाओं के शवों को खेड़ली रेफरल अस्पताल लाया गया है।

अस्पताल में बाहर लोगों की भीड़

खेड़ली के सरकारी अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अस्पताल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जमा है। वहीं, उपखंड अधिकारी सुनील झुंगानिया, पूर्व खोंखर सरपंच मुन्नी देवी, दांतिया सरपंच जोरमल जाटव ने भी अस्पताल पहुंचकर मरीजों से हालचाल पूछे।

हादसे के बाद मची चीख पुकार

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसने ने भी ये हादसा देखा मदद के लिए दौड़ पड़ा। सूचना मिलते ही कठूमर और खेड़ली थाना पुलिस सहित उपखंड अधिकारी सुनील झुंगानिया भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बाजरे की कटाई के लिए जा रही थी महिलाएं

इन दिनों बाजरे की कटाई का काम चल रहा है। जिसके चलते गांव में मजदूरों की कमी रहती है। ऐसे में दूर दराज गांव के लोग एक साथ निजी वाहनों से दूसरे गांवों में मजदूरी के लिए जाते है। ऐसे में मंगलवार सुबह भी दांतियां गांव से महिलाएं मजदूरी के लिए मन्या का बास जा रही थी। तभी हादसा हो गया।

(रोहित सिंघल)

ये खबर भी पढ़ें:-Bharatpur : 2 वाहनों चपेट में आने से स्कूटी सवार 2 बहनों सहित 3 की मौत, कंटेनर चालक ने भी तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *