रामेश्वर डूडी के ब्रेन में 17MM का डैमेज, SMS में चल रही ब्रेन सर्जरी, हर कोई उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है।

image 21 | Sach Bedhadak

Rameshwar Dudi : जयपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी का जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार जारी है। ब्रेन हेमरेज के बाद नेता प्रतिपक्ष रहे डूडी को पहले मानसरोवर के प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल के सीनियर्स डॉक्टर्स की सलाह पर एसएमएस हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। यहां उनकी ब्रेन सर्जरी की जा रही है।

डॉक्टरों के मुताबिक रामेश्वर डूडी के ब्रेन की मिडलाइन में 17एमएम का डैमेज हुआ है। ऐसे हालात में एक बारगी ब्रेन काम करना बंद कर देता है। एसएमएस अस्पताल के न्यूरो सर्जरी ओटी में डॉक्टरों की विशेष टीम अस्पताल अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा के निर्देशन में रामेश्वर डूडी का ऑपरेशन रही है। हालांकि, इस ऑपरेशन में चिकित्सकों के लिए ब्लीडिंग रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। क्योंकि डूडी के खून को पतला करने की दवा भी दी गई है। बता दें कि पूर्व में भी रामेश्वर डूडी की ओपन हार्ट सर्जरी हो चुकी है।

ब्रेक फास्ट करते वक्त बिगड़ी तबीयत, अचेत होकर गिरे

रामेश्वर डूडी आज सुबह 9 बजे वह घर पर अचेत होकर गिर गए थे। जब वो ब्रेक फास्ट कर रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मानसरोवर के मंगलम हॉस्पिटल लाया गया। सीएम गहलोत के निर्देश पर सवाई मानसिंह अस्पताल से बेस्ट डॉक्टरों की टीम भी मंगलम हॉस्पिटल पहुंची। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर डूडी को सवाई मानसिंह अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। रामेश्वर डूडी आज सुबह झुंझुनूं में बैठक में शामिल होने के लिए जाने वाले थे। लेकिन, उससे पहले ही अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।

सीएम गहलोत भी मिलने पहुंचे

Rameshwar Dudi health deteriorated 1 | Sach Bedhadak

इससे पहले सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी डूडी की कुशलक्षेम पूछने के लिए मंगलम हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने डॉक्टर्स और डूडी के परिजनों से भी उनकी सेहत की जानकारी ली। इस दौरान रामलाल जाट और महेंद्र गहलोत भी सीएम के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने डूडी की सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी तबीयत नासाज है। अभी रामेश्वर डूडी वेंटिलेटर पर हैं। डूडी की तबीयत क्रिटिकल होने की वजह से ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन के बाद ही पता चल सकेगा। पोस्ट कोविड के बाद उनकी स्थिति नाजुक हो चुकी है। पता नहीं कब किसको क्या हो जाए।

हर कोई डूडी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतिंत

दिल्ली सहित प्रदेश के नेताओं में डूडी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता है। सभी नेता डूडी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे है। बीकानेर से भी कई कांग्रेस नेता जयपुर के लिए रवाना हो चुके है। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने सभी दौरे निरस्त कर दिए है और वो बज्जू से जयपुर आ रहे है। उन्होंने ईश्वर से डूडी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, जलदाय मंत्री महेश जोशी ने भी डूडी के जल्द ठीक होने की कामना की है।

राजेंद्र राठौड़ और बेनीवाल ने किया ये ट्वीट

इधर, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने ट्वीट किया कि राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री रामेश्वर डूडी जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

इसके अलावा नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने ट्वीट किया कि राजस्थान कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष व राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री रामेश्वर डूडी की अस्वस्था के जानकारी प्राप्त होते ही मैने उनके परिजनों तथा चिकित्सको से स्वास्थ्य की जानकारी ली ! ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं !

ये खबर भी पढ़ें:-कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में CM गहलोत ने पूछी कुशलक्षेम, बाेले- उनकी तबीयत क्रिटिकल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *