कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में CM गहलोत ने पूछी कुशलक्षेम, बाेले- उनकी तबीयत क्रिटिकल

कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान एग्रो इंडस्ट्री के चेयरमैन रामेश्वर डूडी की रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई।

Rameshwar Dudi health deteriorated

Rameshwar Dudi health deteriorated : जयपुर। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान एग्रो इंडस्ट्री के चेयरमैन रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज के बाद मानसरोवर के मंगलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। राजस्थान के टॉप डॉक्टर्स की टीम को जयपुर के मंगलम प्लस मेडिसिटी हॉस्पिटल बुलाया गया है। जहां उनकी देखरेख में रामेश्वर डूडी का उपचार चल रहा है। इधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अस्पताल पहुंचकर रामेश्वर डूडी की कुशलक्षेम पूछी।

जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे अचानक रामेश्वर डूडी की तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने बताया कि डूडी अचानक बेहोश होकर गिर गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मानसरोवर के मंगलम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी आनन-फानन में डूडी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। सीएम गहलोत के साथ रामलाल जाट और महेंद्र गहलोत भी अस्पताल में मौजूद रहे।

सीएम गहलोत के निर्देश पर सवाई मानसिंह अस्पताल से डॉक्टरों की विशेष टीम बुलाई गई। जो मंगलम अस्पताल में डूडी का उपचार कर रही है। बताया जा रहा है उनका ऑपरेशन किया जाएगा। इस खबर से कांग्रेस नेताओं में हड़कंप मच गया है। जलदाय मंत्री महेश जोशी ने भी डूडी के शीघ्र ठीक होने की कामना की।

गहलोत बोले- डूडी की तबीयत क्रिटिकल

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी की तबीयत क्रिटिकल होने की वजह से ऑपरेशन करना पड़ेगा। अभी रामेश्वर डूडी वेंटिलेटर पर हैं। ऑपरेशन के बाद ही पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि पोस्ट कोविड के बाद उनकी स्थिति नाजुक हो चुकी है। पता नहीं कब किसको क्या हो जाए।

कौन है रामेश्वर डूडी?

रामेश्वर डूडी बीकानेर के बीरमसर के रहने वाले है। 1 जुलाई 1963 को जन्मे रामेश्वर लाल डूडी को जाट नेता के रूप में जाना जाता है। वे तेजा जी महाराज के बहुत अच्छे उपासक हैं। वे राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता रहे चुके है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े रामेश्वर डूडी बीकानेर जिले की नोखा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक है।

ये खबर भी पढ़ें:-वर्ल्ड क्लास सुविधाएं…एयरपोर्ट जैसा लुक…गहलोत कल देंगे देश के पहले आधुनिक बस स्टैंड की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *