राजस्थान में 13 IPS के तबादले, ACB को मिला मुखिया

IPS Transfer List : राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 13 आईपीएस के तबादले कर दिए हैं। इसी के साथ ACB को राजीव कुमार शर्मा के रूप में मुखिया मिल गया है।

IPS | Sach Bedhadak

IPS Transfer List : राजस्थान में भजनलाल सरकार ने 13 आईपीएस के तबादले कर दिए हैं। इसी के साथ ACB को राजीव कुमार शर्मा के रूप में मुखिया मिल गया है। वहीं राजेंद्र को जोधपुर पुलिस आयुक्त बनाया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी की तबादलों की लिस्ट में एचजी राजघवेंद्र सुहासा को आईजी पुलिस रेल्वेज जयपुर, हिंगलाजदान आईजी पुलिस नियम, रवि दत्त गौड़ आईजी कोटा रेंज, प्रसन्न कुमार खमेसरा आईजी सीआईडी क्राइम ब्रांच, गौरव श्रीवास्तव आईजी मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं सतर्कता मुख्यमंत्री लगाए गए हैं। लंबे समय बाद एसीबी में डीजी की नियुक्ति हुई। महानिदेशक (DG) लॉ एंड ऑर्डर राजीव कुमार शर्मा को एसीबी में महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:-राजस्थान को भजनलाल सरकार की एक और बड़ी सौगात, घट सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत!

विकास कुमार जोधपुर रेंज के आईजी

विकास कुमार को जोधपुर रेंज का आईजी, राजेंद्र सिंह पुलिस आयुक्त जोधपुर, जय नारायण आईजी इंटेलिजेंस, अशुंमान भोमिया आईजी आतंकवाद निरोधक दस्ता एटीएस, राहुल प्रकाश आईजी भरतपुर रेंज, अनिल कुमार टांक आईजी कानून व्यवस्था पुलिस मुख्यालय जयपुर और ओमप्रकाश द्वितीय डीआईजी पाली रेंज लगाए गए हैं।

image 26 | Sach Bedhadak

4 संभाग के आईजी बदले

भजनलाल सरकार ने 4 संभाग के आईजी बदले हैं जो गहलोत सरकार में मलाईदार पदों पर थे। सीएम बनने के बाद से ही धीरे-धीरे भजनलाल पुलिस महकमे में बदलाव कर रहे हैं। अधिकांश जिलों के कलेक्टर बदल दिए गए है। लेकिन अभी एसपी का तबादला नहीं किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही आईपीएस अफसरां की बड़ी तबादला सूची जारी की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:-मानवेंद्र सिंह जसोल: लगातार त्रासदियों की मार झेलता मारवाड़ का ये बेटा…अभी और कितने इम्तिहान बाकी?